AUS vs IND: “हमें जो करना था, वह करते रहे…”, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद हिटमैन ने कही बड़ी बात

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs IND

बीती रात ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सुपर-8 स्टेज के 12वें मुकाबले में भारतीय टीम ने 24 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। इस मुकाबले में पहले तो भारत की बल्लेबाजी बेहद शानदार रही, तो वहीं दूसरी पारी में गेंदबाजों ने भी काफी शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बदौलत टीम इंडिया ने 24 रन पहले ही कंगारू टीम को रोक दिया।

वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में महज 41 गेंदों पर 92 रनों की धांसू पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के भी शामिल थे। ऐसे में इस मैच में जीत के बाद रोहित शर्मा ने टीम के प्रदर्शन की खूब सराहना की।

Rohit Sharma ने कही ये बात

बता दें कि AUS vs IND मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “यह संतोषजनक है। हम ऑस्ट्रेलिया और उनके द्वारा लाए जाने वाले खतरे को जानते हैं। एक टीम के रूप में हमने अच्छा प्रदर्शन किया, हमें जो करना था, वह करते रहे। एक टीम के रूप में हमें अच्छा आत्मविश्वास मिला है। 200 एक अच्छा स्कोर है, लेकिन जब आप यहां खेल रहे होते हैं, जहां हवा एक बड़ा कारण होती है, तो कुछ भी हो सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि हम परिस्थितियों के साथ वास्तव में अच्छी तरह से पेश आए और यह व्यक्तिगत रूप से अपना काम करने के बारे मेंभी था। यह सही समय पर विकेट लेने के बारे में था।” 

ऐसा रहा मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने 92 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं इसके जवाब में भारत के गेंदबाजों ने कंगारू टीम को 20 ओवर में महज 181 रनों के स्कोर पर रोक दिया। ऐसे में भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 24 रनों से जीत लिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करली।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...