AUS vs NAM: एडम जाम्पा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले कंगारू गेंदबाज

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs NAM

T20 World Cup 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर अपना जलवा दिखा दिया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने नामिबिया के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही कंगारू टीम ने सुपर 8 में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। इस मुकाबले में पहले तो ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी दमदार रही, जिसके बदौलत उन्होंने नामिबिया को महज 72 रन पर ही ढेर कर दिया।

कंगारू टीम की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर Adam Zampa, जिन्होंने 4 ओवर में महज 12 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए। वहीं इसके साथ ही जाम्पा ने टी20 में विकटों का शतक भी पूरा कर लिया और वो ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं।

Adam Zampa ने टी20 में हासिल किया विकटों का शतक

बता दें कि एडम जाम्पा ने अपनी 82 टी20 पारियों में 7.20 के इकॉनोमी रेट से 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। ऐसे में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इसके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर मिचेल स्टार्क का नाम आता है, जिन्होंने 62 पारियों में 7.72 के इकॉनोमी रेट से 76 विकेट चटकाए हैं।

ऐसा रहा मुकाबला

AUS vs NAM मैच के दौरान नामिबिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन 17 ओवर में महज 72 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई। वहीं इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले में महज 5.3 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल करते हुए इस मुकाबले को 9 विकेट से जीत लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Smriti Mandhana
|

Smriti Mandhana : हांगकांग के खिलाफ शतक का मिला बड़ा फायदा, ICC T20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना मजबूत

Smriti Mandhana – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप में शानदार शतक लगाने ...

Bangladesh vs West Indies
|

Bangladesh vs West Indies : बांग्लादेश-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का ऐलान, WTC फाइनल की रेस में बड़ा मौका

Bangladesh vs West Indies – बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मंगलवार, 8 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम का ...

Babar Azam
|

Babar Azam : पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल के बीच बाबर आजम ने खोली चुप्पी

Babar Azam – पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बड़े संकट से गुजर रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद ...

Asian Games
|

Asian Games : भारतीय क्रिकेटरों को नहीं मिलेगी 5 स्टार होटल की सुविधा, जानिए कहां ठहरेंगे खिलाड़ी

Asian Games – जापान में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर स्थिति साफ हो गई ...

BCCI
|

BCCI : BCCI ने ChatGPT, Campa और SBI Life को बनाया एसोसिएट पार्टनर, 130 करोड़ से ज्यादा की डील

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए तीन बड़े ब्रांडों के साथ साझेदारी की घोषणा की है। ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : 103 रन बनाकर भी बांग्लादेश ने रचा कमाल, UAE को 34 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

Asia Cup 2026 – महिला एशिया कप 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में बांग्लादेश की महिला टीम ने मेजबान यूएई को 34 रन से ...