AUS vs NAM: ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले में ही समाप्त कर दिया मैच, सिर्फ 5.3 ओवर में दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs NAM

T20 World Cup 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर अपना जलवा दिखा दिया है। कंगारू टीम ने आज सुबह ही नामिबिया को हराते हुए सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने नामिबिया के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है। खास बात तो यह है कि कंगारु टीम ने पावरप्ले में ही ये मैच समाप्त करते हुए अपनी जीत दर्ज कर ली है।

महज 72 गेंदों पर ढेर हुई Namibia

आपको बता दें कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामिबिया की बल्लेबाजी बेहद ही खराब रही। इस दौरान नामिबिया के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे। नामिबिया की तरफ से कप्तान Gerhard Erasmus इकलौते बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 43 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 34 रनों की पारी खेली। हालांकि उनके अलावा उनकी टीम का कोई बल्लेबाज 10 रनों के आंकड़े के पार ना जा सका।

आलम ये रहा कि पूरी नामिबिया टीम 17 ओवर में महज 72 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की तरफ से Adam Zampa ने 4 ओवर में 12 रन खर्च कर 4 विकेट चटकाए। वहीं उनके अलावा Josh Hazlewood और Marcus Stoinis ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं Pat Cummins और Nathan Ellis के हाथ 1-1 सफलता लगी।

5.3 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने समाप्त किया मैच

73 रनों का आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत ही तूफानी अंदाज में हुई। इस दौरान डेविड वॉर्नर ने 8 गेंदों में 20 रन जड़े और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि इसके बाद Travis Head और Mitchell Marsh ने नामिबिया के बल्लेबाजों की जमकर धुलाई की।

इस दौरान जहां हेड ने 17 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन बनाए, तो वहीं कप्तान मार्श ने महज 9 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 18 रनों की पारी खेली। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने महज 5.3 ओवर में ही इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...