बारिश के बाद शुरू हुआ AUS vs NED मैच, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, होगी ओवरों में कटौती

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs NED

World Cup 2023 से पहले होने वाले वॉर्म मैचों की शुरूआत कुछ ठीक नहीं रही है। बारिश के कारण लगभग हर वॉर्म अप मैच में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आज शनिवार यानी 30 सितंबर को AUS vs NED मैच का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। दरअसल, तिरुवनंतपूरम में होने वाले इस मैच के पहले से ही बारिश शुरू हो गई थी, जिसके कारण मैच अबतक शुरू नहीं हो सका था।

हालांकि आखिरकार अब लंबे इंतजार के बाद वहां मौसम साफ हो गया है और इस मैच का टॉस भी हो चुका है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। हालांकि बारिश की वजह से हुई देरी के कारण मैच के ओवरो में कटौती की जाएगी।

बारिश में देरी के कारण 23 ओवरों का खेला जाएगा AUS vs NED वॉर्म अप मैच

आपको बता दें कि Australia और Netherlands के बीच ये वॉर्म अप मुकाबला तिरुवनंतपूरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। ये मैच दोपहर 2:00 बजे से ही शुरू होना था, लेकिन तिरुवनंतपूरम में सुबर से ही बारिश हो रही थी, जिसके कारण मैच शुरू नहीं हो सका। वहीं अब मौसम साफ होने के बाद आखिरकार मैच शुरू हो चुका है, लेकिन इस बीच DLS नियम के तहत अब ये मैच महज 23 ओवरों का खेला जाएगा।

Netherlands ने 12 साल बाद की है विश्व कप में वापसी

आपको बता दें कि Netherlands ने आखिरी बार साल 2011 विश्व कप में हिस्सा लिया था, जिसके बाद अब सीदे 12 साल के बाद World Cup 2023 में नीदरलैंड का जलवा देखने को मिलेगा। बता दें कि World Cup Qualifier मैचों में नीदरलैंड ने सराहनीय प्रदर्शन किया था और कई दिग्गज टीमों को हराते हुए विश्व कप में अपनी जगह फाइनल की है। क्वालिफायर राउंड में नीदरलैंड ने स्कॉटलैंड को मात देकर वर्ल्ड कप 2023 में अपनी जगह पक्की की थी।

World Cup 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड

पैट कमिंस (C), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिशेल स्टार्क।

World Cup 2023 के लिए नीदरलैंड की स्क्वाड

स्कॉट एडवर्ड्स (C), मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब ज़ुल्फिकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...