AUS vs PAK: संन्यास से पहले वॉर्नर ने शतक जड़कर आलोचकों को दिया करारा जवाब, पत्नी ने भी पोस्ट कर किया सपोर्ट

Ankit Singh
Published On:
AUS vs PAK

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार 14 दिसंबर से पर्थ में खेला जा रहा है। इस सीरीज के पहले ही मैच में David Warner ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया और इसके साथ ही उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है। दरअसल, वॉर्नर के लिए ये शतक बेहद खास है, क्योंकि ये सीरीज उनके टेस्ट करियर के लिए आखिरी इंटरनेशनल सीरीज है।

वॉर्नर ने पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया है और अपने संन्यास से पहले ही उन्होंने शानदार शतकीय पारी के साथ आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया है। इस मुकाबले में उन्होंने 164 रनों की पारी खेली और शतक के बाद इशारा करते हुए आलोचकों को अपना जवाब भी दे दिया।

David Warner ने जड़ा शानदार शतक

बता दें कि इस मुकाबले में वॉर्नर ने 211 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके और 4 छक्कों की मदद से 164 रनों की पारी खेली। वहीं इसके बाद उन्होंने लग ही अंदाज में जश्न मनाया। दरअसल, शतक जड़ने के बाद वॉर्नर ने हवा में छलांग लगाते हुए स्क्रीन की तरफ देखते हुए होठ पर उंगली रखकर खामोश रहने का इशारा किया। अब उनके इस इशारे को Mitchell Johnson से जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल, इस सीरीज से पहले मिचेल जॉनसन ने वॉर्नर को लेकर कई सवाल खड़े किए थे और अपने कॉलम में उनके बारे में बकवास चीजें भी लिखी थीं। इसके साथ ही सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड द्वारा वॉर्नर को स्पेशल विदाई देने को लेकर भी जॉनसन ने सवाल खड़े किए थे।

हालांकि मैच में चाय ब्रेक के दौरान वॉर्नर ने बात करते हुए ये साफ किया कि यह बहुत अच्छा लगता है, यह गेंदबाजों के लिए बोर्ड पर रन बनाने के बारे में है। आलोचकों को चुप कराने का बोर्ड पर रन लगाने से बेहतर कोई तरीका नहीं है। वहीं वॉर्नर के शतक पर उनकी पत्नी कैंडिस ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए खामोश वाली इमोजी शेयर की। उनका ये पोस्ट भी जमकर चर्चा में आ रहा है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...