AUS vs PAK: पाकिस्तान के लिए डेब्यू करते हुए इन 2 गेंदबाजों ने रच दिया इतिहास, 71 साल में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs PAK

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार 14 दिसंबर से पर्थ में खेला जा रहा है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए David Warner ने शतक भी जड़ दिया। हालांकि दूसरी तरफ पाक टीम के 2 गेंदबाजों ने डेब्यू मैच में ही कमाल की गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया।

दरअसल, इन 2 पाकिस्तानी गेंदबाजों ने 71 साल के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान क्रिकेट के लिए ये कारनामा कर दिखाया है। दरअसल, पाकिस्तान टीम के लिए डेब्यू करने वाले गेंदबाजों ने पहली बार एक ही पारी में 8 विकेट झटका लिए हैं। ऐसा कारनामा पाकिस्तान की तरफ से आजतक नहीं हुआ था। ऐसे में दोनों युवा गेंदबाजों ने डेब्यू मुलाकात में ही दुनियाभर में अपनी ताकत का प्रदर्शन कर दिखाया है।

71 साल में पहली बार पाकिस्तानी गेंदबाजों ने किया ऐसा कारनामा

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहली पारी में ही धमाकेदार बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिला। यहीं कारण है कि कंगारू बल्लेबाजों ने पहली पारी में लगभग 500 रनों तक का स्कोर खड़ा कर दिया। हालांकि इस दौरान जहां एक तरफ पाक टीम के अनुभवी बल्लेबाज कंगारू बल्लेबाजों के सामने पानी भरते नजर आए, तो वहीं 2 युवा गेंदबाजों ने 8 विकेट लेकर कमाल कर दिया।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं- Aamer Jamal और Khurram Shahzad की। दोनों ही खिलाड़ियों के लिए ये दौरान उनके इंटरनेशनल करियर का डेब्यू मुकाबला है। इस मुकाबले की पहली पारी में जहां Aamer Jamal ने 6 विकेट हासिल किए, तो वहीं खुर्रम शहजाद ने 2 विकेट अपने नाम किए।

मैच का हाल

मैच की बात करें अगर तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ही अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए 487 रन बना दिए हैं। इस दौरान David Warner ने अकेेले ही 211 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके और 4 छक्कों की मदद से 164 रनों की पारी खेली। वहीं उनके अलावा Mitchell Marsh ने भी 107 गेंदों पर 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 90 रन बनाए।

वहीं जवाब में दूसरे दिन की समाप्ति तक पाकिस्तान टीम ने 2 विकेट गंवाकर 132 रन बना लिए हैं। इस दौरान पाक टीम ने Abdullah Shafique और Shan Masood जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों का विकेट गंवाया है। वहीं फिलहाल Imam-Ul-Haq और Kurram Shahzad मैदान पर टिके हुए हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...