AUS vs PAK: हरिस रऊफ के खिलाफ वॉर्नर ने धारण किया रौद्र रूप, एक ही ओवर में कर दी जमकर कुटाई

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs PAK

बेंगलुरू के M. Chinnaswamy Stadium में Australia और Pakistan के बीच जंग जारी है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन जल्द ही बाबर को इस फैसले पर पछताना पड़ा, क्योंकि David Warner और Mitchell Marsh ने ओपनिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया को तूफानी शुरूआत दी। इस दौरान दोनों ने ही शानदार शतक जड़ा।

हालांकि जहां मार्श 121 रनों पर ही आउट हो गए, तो वहीं वॉर्नर का तूफान जारी रहा और उन्होंने 163 रनों की पारी खेली। इस मैच की शुरूआत से ही वो अलग ही अवतार में नजर आ रहे थे। वैसे तो उन्होंने लगभग हर पाक गेंदबाज की पिटाई की, लेकिन इस दौरान Haris Rauf के खिलाफ तो वॉर्नर ने रौद्र रूप ही धारण कर लिया। उन्होंने रऊफ के एक ही ओवर में जमकर कुटाई करते हुए उनका जबरदस्त स्वागत किया।

David Warner ने Haris Rauf के ओवर में बरसाए रन

आपको बता दें कि इस मैच के दौरान शुरूआत से ही कंगारू ओपनर्स के रनों की स्पीड देख Babar Azam घबरा गए और गेंदबाजी में लगातार बदलाव करते रहे। ऐसे में 8 ओवर तक जमकर कुटाई के बाद बाबर ने Haris Rauf के हाथ मेें गेंद देते हुए रनों की स्पीड कम करने की उम्मीद की, लेकिन इसका उल्टा ही हो गया। मैच का 9वां ओवर हरिश रऊफ लेकर आए और उनके पहले ही ओवर में वॉर्नर ने उनकी खबर ले ली।

रऊस के पहले ही ओवर में बरसे 24 रन

बता दें कि रनों की स्पीड कम करने आए हरिस रऊफ के पहले ही ओवर में खेला हो गया और उनके स्वागत में वॉर्नर ने उनके पहले ही ओवर में 24 रन ठोक डाले। इस दौरान डेविड वॉर्नर ने उनके ओवर में चार चौके और एक छक्का लगाया। इस मैच में दुनिया भर में प्रचलित पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी पूरी तरह कंगारू बल्लेबाजों के सामने फ्लॉप नजर आई।

वॉर्नर-मार्श ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा शतक

इस मैच में शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए वॉर्नर और मार्श दोनों ने ही चिन्नास्वामी स्टेडियम में छक्के और चौको की बारिश कर दी। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने तेजी से अपना शतक पूरा कर लिया। इस दौरान जहां David Warner ने 124 गेंदों में 14 चौके और 9 छक्कों की मदद से 163 रनों की पारी खेली, तो वहीं Mitchell Marsh ने 108 गेंदों में 10 चौके और 9 छक्कों की बदौलत 121 रन बनाए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...