2023 आईपीएल के पूरे सीजन में खेलेंगे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी

Kiran Yadav
Published On:
Australia and England players will play in the entire season of 2023 IPL

2023 आईपीएल के पूरे सीजन में खेलेंगे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी : आईपीएल की नीलामी आज कोच्चि में होनी है और इससे पहले एक अच्छी खबर सामने आई है. खबरों के मुताबिक इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी आईपीएल 2023 (आईपीएल) के पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे और कोई भी खिलाड़ी सीजन के बीच में नहीं जाएगा।

बीसीसीआई ने सभी टीमों को इस बात की जानकारी दे दी है और इसीलिए अब फ्रेंचाइजियों के मन में इन दोनों देशों के खिलाड़ियों को खरीदने में कोई झिझक नहीं होगी.

दरअसल, एशेज सीरीज भी अगले साल होनी है और इसकी तैयारियों के लिए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल सीजन से वापस जा सकते थे.

हाल ही में इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने एशेज की तैयारियों के चलते आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था. हालांकि अब बीसीसीआई ने बताया है कि पूरे आईपीएल के दौरान ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़े : बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों की मांग काफी अधिक है, लेकिन एशेज के कारण खिलाड़ियों की भागीदारी पर सवालिया निशान लगे थे, लेकिन अब इन सभी सवालों पर विराम लग गया है. बीसीसीआई ने अपने मेल में लिखा,

“खिलाड़ी पूरी तरह से उपलब्ध हैं। जिन खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना जाएगा वे 30 मार्च से उपलब्ध होंगे। शेफील्ड शील्ड फाइनल में खेलने वाले खिलाड़ी 28 मार्च से उपलब्ध होंगे। इंग्लैंड के खिलाड़ी भी पूरी तरह से उपलब्ध हैं। अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अंतिम समय में किसी बदलाव को छोड़कर पूरे आईपीएल सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे।”

वहीं, आयरलैंड सीरीज के लिए चुने जाने वाले बांग्लादेश के खिलाड़ी आईपीएल में 8 अप्रैल से 1 मई तक ही उपलब्ध रहेंगे। वहीं श्रीलंकाई खिलाड़ी भी 8 अप्रैल से ही उपलब्ध हो जाएंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...