World Cup 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया फाइनल टीम का ऐलान, कंगारू टीम में भी हुआ बड़ा बदलाव

Pranjal Srivastava
Published On:
World Cup 2023

ICC Cricket World Cup 2023 का आयोजन इस साल भारत में किया गया है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आखिरकार लंबे समय बाद इस मेगा टूर्नामेंट के लिए फैंस का इंतजार समाप्त हो चुका है और सभी टीमें अपने फाइनल स्क्वाड का भी ऐलान कर चुकी हैं। इसी कड़ी में Australia ने भी World Cup 2023 के लिए अपनी फाइनल स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं।

ये भी पढ़े: Virat Kohli: आय…हाय! कैच लेकर Virat Kohli ने किया गजब तरीके से सेलिब्रेट, अंदाज देख फैंस हो गए खुश, Watch Video!

Australia ने किया अपने विश्व कप स्क्वाड में बड़ा बदलाव

आपको बता दें कि गुरुवार यानी 28 सितंबर को ICC द्वारा दिए गए समय के अनुसार सभी टीमों ने विश्व कप 2023 के लिए अपने फाइनल स्क्वाड का ऐलान किया। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी फाइनल टीम का ऐलान किया है, जिसमें Ashton Agar का नाम नही है। दरअसल, एगर अबतक अपनी चोट से फिट नहीं हो पाए हैं। ऐसे में आखिरी समय में उनकी जगह Marnus Labuschagne को टीम में जगह दी गई है।

ये भी पढ़े: Jasprit Bumrah के यॉर्कर ने उड़ाई Glenn Maxwell की गिल्लियां, क्लीन बोल्ड कर सिक्सर किंग के उड़ाए होश, Watch Video!

Travis Head को चोटिल होने के बाद भी किया गया शामिल

एश्टन अगर के अलावा ऑस्ट्रेलिया टीम के दमदार बल्लेबाज Travis Head भी विश्व कप से पहले South Africa के खिलाफ खेले गए सीरीज के दौरान घायल हो गए थे। वो भी अबतक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए है, लेकिन इसके बावजदू भी उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया है। हालांकि चोट के मद्देनजर इस टूर्नामेंट की शुरुआत में हेड कंगारू टीम में उपलब्ध नहीं रहेंगे। इसके बावजूद भी टीम को उम्मीद है कि आने वाले समय में Travis Head पूरी तरह से फिट होकर टीम से जुड़ जाएंगे।

ये भी पढ़े: Virat Kohli बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी, Cristiano Ronaldo और Messi को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचे King Kohli

World Cup 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

पैट कमिंस (c), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिशेल स्टार्क।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...