वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम का किया ऐलान

Kiran Yadav
Published On:
Australia announced the team for the series against West Indies and England

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम का किया ऐलान : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ( Australia Cricket Team) ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होने के बाद अपने अगले मिशन की शुरुआत कर दी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसके तहत आने वाली दो सीरीज के लिए टीम का ऐलान भी कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया को पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है और फिर वनडे सीरीज में इंग्लैंड से भिड़ना है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज काफी अहम होने वाली है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए अपने सभी बचे हुए मैच जीतने होंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस को फिर से शामिल किया है।

हैरिस को मिली टीम में जगह

हैरिस ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इस साल की शुरुआत में सिडनी में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था लेकिन उसके बाद श्रीलंका और पाकिस्तान के दौरे से बाहर हो गए थे। हालांकि अपने हालिया प्रदर्शन के बाद उन्हें डेविड वॉर्नर के पार्टनर के तौर पर फिर से मौका मिला। उनके अलावा टीम में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है और इस साल एशेज में खेलने वाले 13 खिलाड़ियों को ही चयनकर्ताओं ने दोबारा रिप्लेस किया है.

वनडे में पहली बार कप्तानी करेंगे कमिंस

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम की भी घोषणा कर दी है। एरोन फिंच के संन्यास के बाद यह पहला मौका होगा जब तेज गेंदबाज पैट कमिंस पहली बार टीम की कमान संभालेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने 14 खिलाड़ियों की टीम में कोई बदलाव नहीं किया है और सिर्फ पाकिस्तान-श्रीलंका दौरे पर खेलने वाली टीम ही खेलती नजर आएगी. ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता ने जोर देकर कहा कि उनकी तैयारी अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखकर की जाएगी।

ये भी पढ़े : आईसीसी हॉल ऑफ़ फेम में शिवनारायण चंद्रपॉल समेत तीन दिग्गजों को किया शामिल

वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम कुछ इस प्रकार है :

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, डेविड वार्नर

इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम कुछ इस प्रकार है :

पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...