मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी से दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 72 रनों से हराया

Kiran Yadav
Published On:
Australia beat England by 72 runs in the second ODI with the deadly bowling of Mitchell Starc

मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी से दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 72 रनों से हराया : सिडनी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 72 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवर में 280/8 का स्कोर बनाया, जवाब में इंग्लिश टीम 38.5 ओवर में 208 रन पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश हेज़लवुड ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रलियाई टीम की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका 33 के कुल स्कोर पर लगा और डेविड वॉर्नर 16 रन बनाकर चलते बने। कुछ देर बाद उनके साथी ट्रैविस हेड भी 19 रन बनाकर आउट हो गए।

यहां से स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और दोनों के बीच 101 रन की साझेदारी हुई. लाबुशेन अर्धशतक पूरा करने के बाद 58 रन बनाकर आउट हुए। एलेक्स कैरी को खाता खोलने का मौका भी नहीं मिला.

स्मिथ शतक के करीब जाकर आउट हुए और उन्होंने 94 रनों की पारी खेली. निचले क्रम में मिचेल मार्श ने ताबड़तोड़ खेल दिखाते हुए 50 रन बनाए और टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. गेंदबाज़ी में इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद ने तीन विकट , क्रिस वोक्स और डेविड विल्ली को दो – दो विकेट और इस मैच के कप्तान मोइन अली को एक विकट मिला।

ये भी पढ़े : अश्विन ने राहुल द्रविड़ की आलोचना करने पर रवि शास्त्री को दिया जबरदस्त जवाब

281 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने शून्य के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। पिछले मैच में शतक जड़ने वाले जेसन रॉय और डेविड मलान को मिचेल स्टार्क ने पहले ही ओवर में ही पवेलियन भेज दिया.

फिल सॉल्ट ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन वह भी 23 रन बनाकर 34 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से जेम्स विंस और सैम बिलिंग्स ने पारी को संभालने का काम किया और दोनों ने शतकीय साझेदारी की. विंस 60 रन बनाकर आउट हुए। यहां से एडम जाम्पा ने तेजी से एक के बाद एक तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत कर दी.

मोईन अली 10 रन बनाकर आउट हुए। वहीं बिलिंग्स ने 71 रन की पारी खेली। लियाम डावसन निचले क्रम में कुछ देर तक संघर्ष करते रहे लेकिन अंतिम विकेट के रूप में 20 रन बनाकर आउट हो गए। गेंदबाज़ी में ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और एडम जाम्पा ने चार-चार और कप्तान जोश हेज़लवुड ने दो विकेट लिए ।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...