डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की शानदार बल्लेबाज़ी से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराया

Kiran Yadav
Published On:
Australia beat England by six wickets with the brilliant batting of David Warner and Steve Smith

डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की शानदार बल्लेबाज़ी से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराया : एडिलेड में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया और तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 बढ़त हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए, इंग्लैंड ने 287/9 का स्कोर बनाया, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19 गेंद शेष रहते 291/4 का स्कोर बनाया। इंग्लैंड के डेविड मलान को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता और इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और उसके गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की. इंग्लिश टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पहले पांच ओवर में ही पवेलियन लौट गए। फिल साल्ट 14 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने। वहीं, जेसन रॉय भी महज 6 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की शानदार इनस्विंगर पर आउट हो गए।

जेम्स विंस ने भी 5 रन का निजी स्कोर बनाया। सैम बिलिंग और जोस बटलर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और दोनों ने क्रमशः 17 और 29 रन बनाए। कुछ और विकेट गिरे लेकिन डेविड मलान ने एक छोर से रन बनाना जारी रखा और उन्हें डेविड विली का साथ मिला।

ये भी पढ़े : टी20 विश्व कप 2022 में वेस्टइंडीज के लचर प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे लारा और आर्थर

दोनों ने आठवें विकेट के लिए 60 रन जोड़े। इस बीच मलान ने अपना शतक पूरा किया और 134 रन बनाकर आउट हो गए। विली 34 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह इंग्लैंड ने अच्छा स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और एडम जाम्पा ने तीन-तीन विकेट लिए।

288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत काफी अच्छी रही। डेविड वार्नर और ट्रैविस हेड की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 147 रन जोड़े। हेड 69 रन बनाकर आउट हुए। यहां से वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई।

वॉर्नर काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन शतक नहीं लगा सके और 84 गेंदों में 86 रन बनाकर आउट हो गए। मार्नस लाबुशेन कुछ खास नहीं कर सके और 4 रन बनाकर चलते बने।

एलेक्स कैरी ने कुछ अच्छे शॉट खेले और 21 रन बनाए। इसी बीच स्टीव स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा किया और वह टीम को जिताकर लौटे। स्मिथ ने नाबाद 80 रन बनाए। वहीं, कैमरन ग्रीन भी 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड के लिए डेविड विली ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...