मार्नस लैबुशेन की शानदार बल्लेबाज़ी से पहले दिन ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकट के नुकसान पर 293 रन

Kiran Yadav
Published On:
Australia scored 293 runs on the loss of two wickets on the first day of the brilliant batting of Marnus Labushen

मार्नस लैबुशेन की शानदार बल्लेबाज़ी से पहले दिन ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकट के नुकसान पर 293 रन : ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वेस्टइंडीज के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट (AUS vs WI) का पहला दिन मेजबान टीम के नाम रहा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 90 ओवर में 293/2 का स्कोर बना लिया था। मार्नस लाबुशेन शतक और स्टीव स्मिथ अर्धशतक बनाकर नाबाद लौटे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम ने 9 रन के स्कोर पर डेविड वॉर्नर का विकेट गंवा दिया। वॉर्नर 5 रन बनाकर जेडन सील्स का शिकार बने।

यहां से दूसरे ओपनर उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने जोरदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया और फिर आपस में शतकीय साझेदारी पूरी की. दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 142 रन जोड़े।

ये भी पढ़े : हितों के टकराव के चलते बीसीसीआई ने अपने अध्यक्ष को जारी किया नोटिस

ख्वाजा अर्धशतक बनाने में सफल रहे और 65 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन को स्टीव स्मिथ का साथ मिला और एक बार फिर से बड़ी शतकीय साझेदारी देखने को मिली. इस बीच लाबुशेन ने अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक पूरा किया। वहीं, स्मिथ ने अपना 37वां टेस्ट अर्धशतक भी लगाया।

इस तरह ऑस्ट्रेलिया को स्टंप तक कोई और झटका नहीं लगा. लाबुशेन 154 और स्मिथ 59 रन बनाकर नाबाद हैं। वेस्टइंडीज के लिए जेडन सील्स और काइल मेयर्स ने एक-एक विकेट लिया

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...