ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ जोश हेजलवुड चोट के चलते पहले दो टेस्ट से हुए बाहर

Kiran Yadav
Published On:
Australian fast bowler Josh Hazlewood ruled out of first two Tests due to injury

ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ जोश हेजलवुड चोट के चलते पहले दो टेस्ट से हुए बाहर : भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज (IND vs AUS) शुरू होने से पहले ही कंगारू टीम (Australia Cricket Team) को बड़ा झटका लगा है. चोट के कारण अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर हो सकते हैं।

हेजलवुड अभी तक अपनी चोट से उबर नहीं पाए हैं और पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। इसके अलावा दिल्ली में होने वाले दूसरे मैच में भी उनका खेलना काफी मुश्किल है.

जोश हेजलवुड ने अलूर में ऑस्ट्रेलिया के प्रशिक्षण शिविर में गेंदबाजी का अभ्यास नहीं किया। उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान सिर्फ अपने साथियों की मदद की। उम्मीद की जा रही थी कि वह पहला टेस्ट मैच नागपुर में खेलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा और इसी वजह से अब स्कॉट बोलैंड विदेशी धरती पर अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे.

पहले और दूसरे टेस्ट मैच के बीच का फासला काफी कम है और इसी वजह से हेजलवुड के दूसरे टेस्ट में भी खेलने पर काफी संशय बना हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के लिए यह एक बड़ा झटका है क्योंकि वह पहले ही मिचेल स्टार्क की चोट से जूझ रहा है।

ये भी पढ़े : एशिया कप की मेज़बानी को लेकर अगले महीने लिया जाएगा अंतिम निर्णय , पाकिस्तान से छीन सकती हैं मेज़बानी

जोश हेजलवुड ने अपनी चोट को लेकर बयान दिया

अलुर में ऑस्ट्रेलिया के अंतिम प्रशिक्षण सत्र से पहले जोश हेज़लवुड ने अपनी चोट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

“मैं अभी पहले टेस्ट मैच को लेकर आश्वस्त नहीं हूं। इसमें अभी कुछ दिन बाकी हैं। वहीं, दूसरा टेस्ट मैच भी इसके तुरंत बाद है। देखते हैं कि अगले कुछ दिनों में क्या होता है।”

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच के दौरान जोश हेजलवुड चोटिल हो गए थे और इसके बाद से वह पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं. ऐसे में कंगारू टीम के लिए यह एक बड़ा नुकसान कहा जा सकता है. हेजलवुड की कमी उन्हें काफी खल सकती है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...