पर्थ में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

Kiran Yadav
Published On:
Australian team announced for the first Test against the West Indies in Perth

पर्थ में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान : वेस्टइंडीज के खिलाफ पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट के मुताबिक कप्तान पैट कमिंस ने इस टेस्ट मैच के लिए कंगारू टीम की अंतिम एकादश का ऐलान कर दिया है और इसमें सभी दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.

आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाली टीम में सिर्फ एक बदलाव किया गया है। लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन की जगह तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की अंतिम एकादश में वापसी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि हेजलवुड का इस साल यह दूसरा टेस्ट मैच होगा। वह इससे पहले मार्च में रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ खेले थे। एशेज सीरीज के दौरान वे चोट के शिकार हुए थे।

ये भी पढ़े : भारतीय चयनकर्ता पद के लिए आवेदन करने वाले मुख्य उम्मीदवारों के सामने आए नाम

सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस और तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को पहले टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है। कप्तान पैट कमिंस ने इस टीम को काफी मजबूत बताया है और वह मैच को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं.

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 30 नवंबर से टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। पहला टेस्ट मैच पर्थ के नए स्टेडियम में होगा। उसके बाद दूसरा मैच एडिलेड में खेला जाएगा। एडिलेड में होने वाला टेस्ट मैच डे-नाइट टेस्ट मैच होगा।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने अपने घरेलू मैदान पर आज तक कोई भी डे-नाइट टेस्ट मैच नहीं हारा है और मेजबान टीम की निगाहें इस टेस्ट सीरीज को भी जीतने पर होंगी. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम भी इस सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। टीम इस समय बुरे दौर से गुजर रही है और उनकी नजर वापसी पर होगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:

उस्मान ख्वाजा, डेविड वार्नर, मारनस लाबुस्चगने, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी, पैट कमिंस (c), मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड और नाथन लियोन।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...