महिला टी 20 विश्वकप के लिए ऑस्ट्रलिया की टीम ने किया ऐलान , एक चौंकाने वाला नाम भी शामिल

Kiran Yadav
Published On:
Australia's team announced for Women's T20 World Cup, a shocking name also included

महिला टी 20 विश्वकप के लिए ऑस्ट्रलिया की टीम ने किया ऐलान , एक चौंकाने वाला नाम भी शामिल : दक्षिण अफ्रीका में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी महिला टीम का ऐलान कर दिया है।15 सदस्यीय टीम में एक चौंकाने वाला नाम भी शामिल हैं। लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहम को टीम में शामिल किया गया है और यह काफी हैरान करने वाला चयन है।

दरअसल जॉर्जिया अक्टूबर 2021 में चोटिल हुई थी और उसके बाद से वह ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेली है। पिछले साल वह घरेलू वनडे मैच में विक्टोरिया के लिए खेलती नजर आई थीं। बावजूद इसके उन्हें अमांडा वेलिंगटन की जगह टी20 वर्ल्ड कप टीम में चुना गया है.

वहीं मेग लैनिंग की भी छह महीने के ब्रेक के बाद टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा बाकी खिलाड़ी वही टीम हैं, जिसने पिछले साल भारत का दौरा किया था। विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली को भी टीम में जगह मिली है। उन्हें भारत के दौरे पर चोट लगी थी लेकिन विश्व कप के समय तक उनके ठीक होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों के ब्रेक लेने को लेकर दी अहम प्रतिक्रिया

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के चयनकर्ताओं के अध्यक्ष सीन फ्लेगर ने इस टीम पर काफी भरोसा जताया है। उन्होंने कहा है कि यह टीम ऐसी है जो एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत सकती है. उनके मुताबिक मेग लैनिंग और जॉर्जिया वेयरहम के आने से टीम को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा,

केवल 15 खिलाड़ियों की टीम का चयन करना एक कठिन कार्य है। हमें पूरा विश्वास है कि हमने एक संतुलित टीम चुनी है। यह टीम तीसरे टी20 खिताब के लिए पूरी तरह तैयार है. मेग और जॉर्जिया के आने से टीम को उनके अनुभव का फायदा मिलेगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम कुछ इस प्रकार है :

हैमेग लैनिंग (कप्तान), एलिसा हीली (विकेटकीपर), डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासन, अलाना किंग, ताहिला मैक्ग्रा, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, अनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वारेहम।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

|

qmnyi1hwontqsn165y

f11e9k5

IND vs SL
|

IND vs SL : शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 30 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा को छोड़ देंगे पीछे

IND vs SL – भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज से ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला बड़ा मौका; सरफराज-शेख रशीद पर नजर

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ...

BCCI
|

BCCI : खिलाड़ियों की चोटों पर BCCI सख्त, देवजीत सैकिया VVS लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटों की समस्या से जूझ रही है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ...

Rodrigues
|

Rodrigues : जेमिमा रोड्रिग्स ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी संशय; चार्ली नॉट लेंगी जगह

Rodrigues – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मौजूदा द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा ...