“स्पिनर विकेट नहीं ले रहे हैं…”, USA vs PAK मैच में शर्मनाक हार के बाद गेंदबाजों पर फूटा Babar Azam का गुस्सा

Pranjal Srivastava
Published On:
USA vs PAK

6 जून को डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में यूएसए और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें सुपर ओवर में जाकर भी पाकिस्तान को 5 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी तो खराब रही ही, साथ ही गेंदबाजों ने और भी खराब प्रदर्शन किया। इसके कारण उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।

ऐसे में अब T20 World Cup 2024 के शुरूआती मैच में ही हार के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम का गुस्सा गेंदबाजों पर फूटा है। उनका कहना है कि स्पिनर विकेट नहीं ले रहे हैं, जिसका खामियाजा पूरी टीम का भुगतना पड़ा है।

गेंदबाजों पर भड़के Babar Azam

आपको बता दें कि USA vs PAK मैच में करारी शिकस्त खाने के बाद बाबर आजम ने कहा है कि, “बल्लेबाजी में पहले 6 ओवरों में हम ठीक से फायदा नहीं उठा सके। हमने इसके बाद कुछ गति बनाई लेकिन लगातार विकेट गंवाए। बीच के ओवरों में एक बल्लेबाज के तौर पर आपको आगे बढ़कर साझेदारी बनानी होती है। पिच पर थोड़ी नमी थी (शुरुआत में), और यह थोड़ी दो-गति वाली थी, लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। एक पेशेवर के रूप में, आपको परिस्थितियों का आकलन करने की आवश्यकता है। पहले छह ओवरों में, मैंने ठीक से फायदा नहीं उठाया।”

वहीं इसके आगे बाबर ने स्पिनर्स को लेकर कहा कि, “हम पहले छह ओवरों में गेंद के साथ अच्छे प्रदर्शन में नहीं थे। हमेशा की तरह, हम पहले 6 ओवरों में विकेट नहीं ले रहे हैं और फिर बीच में आपके स्पिनर विकेट नहीं ले रहे हैं, इसलिए इसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा। अंत में, हम वापस आये लेकिन अच्छा अंत नहीं कर सके।”

ऐसा रहा मुकाबला

बता दें कि इस मेगा टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरूआत 6 जून को यूएसए के खिलाफ की थी, लेकिन इस रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर तक गए इस मैच को यूएसए ने जीत लिया और आखिरकार पाकिस्तान को एक करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं अब पाकिस्तान टीम को अपना अगला मुकाबला भारत के खिलाफ 9 जून को खेलना है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...