विश्व कप 2023 में हार के बाद Babar Azam ने छोड़ी कप्तानी, इमोशनल नोट के साथ पाक टीम की कैप्टनशिप को कहा अलविदा

Pranjal Srivastava
Published On:
Babar Azam

विश्व कप 2023 में शिकस्त खाने और कप्तानी को लेकर तमाम आलोचनाओं को सुनने के बाद पाकिस्तान वापसी करते हुए पाक टीम के कप्तान Babar Azam ने कप्तानी को अलविदा कह दिया है। वर्ल्ड कप 2023 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अब बड़ा कदम उठा लिया है।

इस टूर्नामेंट के दौरान से ही लगातार उनकी कप्तानी को लेकर आलोचनाओं का दौर जारी हो गया था और कहा जा रहा था कि विश्व कप के बाद PCB इसपर बड़ा निर्णय ले सकता है। हालांकि अब बाबर आजम ने खुद ही बुधवार 15 नवंबर को कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट के साथ इस बात की घोषणी की है कि वो सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ रहे हैं।

Babar Azam ने लिखा इमोशनल नोट

आपको बता दें कि अपने कप्तानी छोड़ने के ऐलान के साथ ही बाबर आजम ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक इमोशनल पत्र लिखते हुए कहा है कि, ’मुझे याद है जब 2019 में मुझे पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। इन चार सालों में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। लेकिन हर वक्त मेरा एक ही लक्ष्य था कि पाकिस्तान के सम्मान को कभी क्रिकेट जगत में नुकसान ना हो। व्हाइट बॉल फॉर्मेट (वनडे) में नंबर एक टीम बनना सभी कोच, प्लेयर्स और टीम स्टाफ के परिश्रम का फल था। मैं सभी फैंस का भी उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद अदा करता हूं।’

वहीं इसके आगे अपनी बात जारी रखते हुए बाबर ने कहा कि, ’आज मैं सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान करता हूं। यह फैसला मेरे लिए आसान नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि यह कॉल लेने का यह सही वक्त है। मैं हमेशा एक प्लेयर के तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ रहूंगा। साथ ही नए कप्तान के साथ अपना अनुभव भी शेयर करता रहूंगा। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मैं इस जिम्मेदारी को देने के लिए धन्यवाद अदा करना चाहता हूं।’

तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान के लिए कप्तानी कर चुके हैं बाबर आजम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाबर आजम पाकिस्तान टीम की कप्तानी का जिम्मा तीनों फॉर्मेट में निभा चुके हैं। बाबर ने पाक टीम के लिए 20 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से उन्हें 10 में जीत जबकि 6 में हार मिली है। वहीं इसके अलावा वनडे की बात करें तो बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने 43 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 26 में जीत और 16 में हार मिली है।

वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। वहीं पाकिस्तान टीम के लिए बाबर ने कुल 71 टी20 इंटरनेशल मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 41 मैच पाक टीम ने जीते और 23 में उन्हें हार मिली है। इसके अलावा 7 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।

विश्व कप 2023 में पाक टीम का बेहद खराब प्रदर्शन

आपको बता दें कि World Cup 2023 में बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तान टीम ने लीग स्टेज के दौरान कुल 9 मैच खेले, जिसमें से उन्हें 4 में जीत मिली, जबकि 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इस वजह से टीम के खराब प्रदर्शन के चलते बाबर की कप्तानी पर खूब सवाल उठे और इसी कारण से उन्होंने कप्तानी को अलविदा कह दिया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...