भारतीय टीम के लिए सामने आई बुरी खबर , अभ्यास के दौरान कप्तान केएल राहुल हुए चोटिल

Kiran Yadav
Published On:
Bad news for the Indian team, captain KL Rahul got injured during practice

भारतीय टीम के लिए सामने आई बुरी खबर , अभ्यास के दौरान कप्तान केएल राहुल हुए चोटिल : भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कल यानि 22 दिसंबर को खेला जाएगा। यह मैच ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेला जाना है। इस बीच भारतीय टीम के लिए एक और बुरी खबर आई है , भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की जगह कप्तानी करने वाले केएल राहुल भी चोटिल हो गए हैं।

मैच से पहले केएल राहुल ढाका के मैदान पर अभ्यास कर रहे थे। इसी बीच थ्रो डाउन के दौरान गेंद सीधे उनकी उंगली पर लग गई, जिसके बाद वह दर्द से कराहने लगे और तुरंत मेडिकल टीम ने उनका इलाज किया । उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर के अनुसार, राहुल की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और वह मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। राठौड़ को उम्मीद है कि वह ढाका में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में जरूर खेलेंगे। अगर राहुल मैच से पहले फिट नहीं हुए तो दूसरे टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम की कमान संभालेंगे।

ये भी पढ़े : पीसीबी चेयरमैन पद से रमीज राजा की हुई छुट्ठी, नजम सेठी होंगे नए चेयरमैन

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी इस मैच से बाहर हो गए थे। रोहित शर्मा के अंगूठे की चोट अभी ठीक नहीं हुई है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में फील्डिंग के दौरान रोहित शर्मा के अंगूठे में गंभीर चोट लग गई थी , वह कैच लपकते समय अंगूठे में गेंद लगने के चलते चोटिल हो गए। जिसके बाद वह आखिरी वनडे और साथ ही टेस्ट सीरीज में भी बाहर हो गए।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने के बाद भारतीय टीम की नज़र अब सीरीज जीतने पर होगी और अगले साल होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने पर होगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...