BAN vs NZ: मुश्फिकर रहीम के विकेट पर क्यों मचा बवाल, ICC संविधान में क्या होता है, Handling The Ball? जानें पूरा नियम

Ankit Singh
Published On:
BAN vs NZ

Bangladesh और New Zealand के बीच शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच कल यानी 6 दिसंबर से खेला जा रहा है। इस मैच के पहले ही दिन कीवी टीम ने बांग्लादेश को 171 रनों पर ही ढेर कर दिया। वहीं बड़ा लीड हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरी कीवी टीम की हालत भी कुछ खास अच्छी नहीं रही और पहले दिन की समाप्ति तक उन्होंने भी 60 रन की भीतर ही 5 विकेट गंवा दिए।

वहीं इस दौरान एक बार फिर एक खिलाड़ी के विकेट को लेकर नया बवाल छिड़ गया है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर Mushfiqur Rahim की, जिनसे बल्लेबाजी करते हुए एक गलती हो गई और उसका खामियाजा उन्हें विकेट गंवाकर चुकाना पड़ा। दरअसल, रहीम को क्रीज पर Handling The Ball के तहत आउट करार दिया गया, जिसके बाद अब ये नियम चर्चा में आ गया है।

कैसे आउट हुए Mushfiqur Rahim?

दरअसल, इस मैच की शुरूआत से ही कीवी टीम बांग्लादेश पर भारी पड़ती नजर आई। पारी के दौरान बांग्लादेश ने 47 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इस दौरान मुश्फिकर रहीम ने शहादत हुसैन के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की। हालांकि पारी के 41वें ओवर में काइल जैमीसन की गेंद पर रहीम ने शानदार डिफेंस किया और इस दौरान गेंद बल्ले से लगकर उनके पैर के पास गिरी।

इस दौरान रहीम को लगा कि वो गेंद विकेट पर चली जाएगी, लेकिन मुश्फिकर रहीम ने गेंद को हाथ से रोक लिया। उनके ऐसा करते ही जैमिसन ने जोरदार अपील की और अंपायर ने फैसला तीसरे अंपायर को रेफर कर दिया। अंपायर ने इसकी समीक्षा करते हुए रहीम को आउट करार दिया।

क्या कहता है ICC का नियम?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फैसले को लेकर भी Time Out की तरह ही विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि बता दें कि ये नियम ICC के संविधान के अंदर वैध बताया गया है। दरअसल, साल 2017 में हैंडलिंग द बॉल को ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड (OBS) के तहत नियम बनाया गया था। इस नियम में 2 तरीके से आउट करार दिए जाने को ICC ने मंजूरी दे रखी है, जिसमें एक फील्डर के तहत है और दूसरा बल्लेबाज के तहत।

  • दरअसल, आईसीसी के संविधान के 37.1.1 क्लॉस के मुताबिक, अगर कोई बैटर क्रीज के बाहर है और फील्डर द्वारा थ्रो किए जाने पर गेंद का रास्ता रोकता है या शब्दों से खिलाड़ी को प्रभावित करता है, इसके लिए उसे ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड (OBS) के तहत आउट दिया जाता है।
  • वहीं दूसरी तरफ आईसीसी के संविधान के 37.1.2 क्लॉस में बताया गया है कि, अगर स्ट्राइकर किसी गेंद को खेलने के बाद उसे अपने दूसरे हाथ से रोकता है या पकड़ता है जिसमें बल्ला नहीं है, तो उसे हैंडलिंग द बॉल के तहत आउट दिया जा सकता है।

ये दोनों ही नियम ICC के संविधान में निर्धारित हैं और साल 2017 में इसके लागू होने के बाद से टेस्ट क्रिकेट में पहली बार इसका इस्तेमाल हुआ है। वहीं उससे पहले भी 7 बल्लेबाज हैंडलिंग द बॉल के तहत आउट करार दिए जा चुके हैं, जबिक मुश्फिकर रहीम ऐसे पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज हैं, जिन्हें हैंडलिंग द बॉल के तहत आउट दिया गया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...