BAN vs AFG: बांग्लादेश ने दर्ज की बड़ी जीत, अफगानिस्तान को दी 546 रनों से करारी मात

Pranjal Srivastava
Updated On:
BAN vs AFG

बांग्लादेश के ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में 14 जून से बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच खेला जा रहा था, जो अब आखिरकार समाप्त हो गया है। इस टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम ने बड़ी जीत हासिल करते हुए अफगानिस्तान को 546 रनों से हरा दिया है।

361898

Najmul Hossain Shanto ने दो पारियों में जड़े 2 शतक

आपको बता दें कि इस मैच में जहां पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए Najmul Hossain Shanto ने 175 गेंदों पर 146 रनों का पारी खेली, जिसमें 23 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं दूसरी पारी में भी उनके बल्ले से एक और शतक निकला। बता दें कि दूसरी पारी में Najmul Hossain Shanto ने महज 151 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 124 रनों की पारी खेली। इस तरह उन्होंने मैच की दोनों पारियों में 2 शतक जड़ दिया।

ये भी पढ़ें: Ashes 2023 में Joe Root के बल्ले से निकला एक और शतक, रन मशीन ने अपने नाम दर्ज किया ये बड़ा रिकॉर्ड

361837

Nijat Masood ने रचा इतिहास

वहीं अफगानिस्तान की तरफ से भी निजात मसूद ने भी इस मैच में इतिहास रचा है। निजात ने इस मैच की पहली ही गेंद पर उन्होंने एक सफलता हासिल करके इतिहास रच दिया है। दरअसल, उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर जाकिर हसन का विकेट चटका लिया। आपको बता दें कि ऐसा कारनामा करने वाले निजत मसूद अफगानिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए, जबकि दुनिया के 22वें गेंदबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: Joe Root को यूं ही नहीं कहा जाता है टेस्ट क्रिकेट का रन मशीन, आखिरी 5 टेस्ट इनिंग के आंकड़े कर देंगे हैरान

मैच का हाल

आपको बता दें कि इस मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन उनका ये फैसला पहले दिन से ही उन्हीं पर भारी पड़ता नजर आया, क्योंकि पहले ही दिन बांग्लादेश के दो बल्लेबाजों ने 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी करते हुए टीम को पहले दिन काफी अच्छी शुरुआत दी और इस धमाकेदार साझेदारी के बाद बांग्लादेश ने पहली पारी में 382 रनों का लीड रखा। वहीं इसके जवाब में अफगानिस्तान की पूर टीम महज 146 रनों पर ही ढेर हो गई।

Fyzf5CGaAAAaS1t

इसके जवाब में दूसरी पारी में भी बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 4 विकेट के नुकसान पर 425 रनों पर पारी घोषित कर दिया। इसके जवाब में पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम एक बार फिर दूसरी पारी में भी महज 115 रनों पर ढेर हो गई और लिहाजा ये मैच 546 रनों से हार गई।  

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...