भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम ने की घोषणा

Kiran Yadav
Published On:
Bangladesh team announced for first test against India

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम ने की घोषणा : भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान हो गया है। बांग्लादेश ने 17 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है और चोट के चलते दिग्गज सलामी बल्लेबाज तमीम इक़बाल का नाम शामिल नहीं है।

इसके अलावा हाल ही घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले ज़ाकिर हसन को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। टीम की कमान दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन संभालेंगे। बांग्लादेश और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच 14 दिसंबर से चट्टोग्राम में खेला जायेगा।

जाकिर ने घरेलू चार दिवसीय प्रतियोगिता में रन-चार्ट में शीर्ष पर रहने के बाद 17 सदस्यीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्हें भारत के खिलाफ पहले अनॉफ़िशल टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

ये भी पढ़े : बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं मोहम्मद शमी

विकेटकीपर बल्लेबाज ने दूसरी पारी में 173 रन बनाकर अपनी टीम को मैच बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने वहां खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट की पहली पारी में भी 46 रन बनाए थे।

इस बीच, अनुभवी बल्लेबाज तमीम इकबाल को वनडे सीरीज़ की शुरुआत से पहले अभ्यास के दौरान उन्हें कमर में चोट लग गई, जिससे वनडे सीरीज़ और पहले टेस्ट से भी बाहर हो गए।

बीसीबी के मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल अबेदीन ने क्रिकबज से बातचीत के दौरान बताया,

“हमारे फिजियो ने कहा कि तमीम इक़बाल पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। लेकिन हम दूसरे टेस्ट के लिए उनकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए, हमने पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। जाकिर के लिए, हमें लगता है कि उसे टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए घरेलू क्रिकेट में नियमित रूप से प्रदर्शन करने की जरूरत है।”

चोट के कारण वनडे सीरीज से चूकने वाले तस्कीन अहमद भी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज से आराम के बाद अनुभवी मुशफिकुर रहीम की भी टीम में वापसी हुई है।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में बांग्लादेश की टीम कुछ इस प्रकार हैं :

शाकिब अल हसन (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, नजमुल होसैन शंटो, मोमिनुल हक, यासिर अली चौधरी, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, नुरूल हसन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद, इबादत हुसैन, शोरीफुल इस्लाम, जाकिर हसन, रेजाउर रहमान राजा, अनामुल हक बिजॉय।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...