ऋषभ पंत को मौका न देने पर बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने दी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
Batting coach Vikram Rathor reacted for not giving a chance to Rishabh Pant

ऋषभ पंत को मौका न देने पर बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने दी प्रतिक्रिया : भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की है. टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर सबसे पहले पिछले साल का बदला लिया। वहीं, भारत ने सिडनी में नीदरलैंड के खिलाफ 56 रन की बड़ी जीत दर्ज की।

जिससे भारतीय टीम अब ग्रुप 2 में 4 अंकों के साथ टॉप पर है। हालांकि इन दोनों मैचों में टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को खेलने का मौका नहीं मिला. वहीं टीम के बल्लेबाजी कोच ने भी ऐसे संकेत दिए हैं कि ऋषभ पंत पूरे विश्व कप में बेंच पर बैठे नजर आएंगे।

ये भी पढ़े : सुर्यकुमार यादव ने बेड पर लेटकर कोहली के साथ अपनी बल्लेबाजी की हाइलाइट्स को किया एंजॉय

ऋषभ पंत को लेकर विक्रम राठौड़ ने दिया बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने हाल ही में टीम के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर बड़ा रिएक्शन दिया है. उनके इस बयान से तस्वीरें साफ हैं कि पंत मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं खेल सकते हैं और पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ बेंच को गर्म करते नजर आ रहे हैं.

विक्रम राठौड़ ने ऋषभ पंत को लेकर कहा कि,

“ऋषभ काफी मेहनत कर रहे हैं, वह बेहद प्रभावशाली खिलाड़ी हैं लेकिन मैच में एक टीम में केवल 11 खिलाड़ी ही खेलने का मौका मिलता हैं।”

राठौड़ के इस बयान से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अब पंत टीम इंडिया के लिए टी20 में पहली पसंद के विकेटकीपर नहीं रहे और टीम में उनसे ज्यादा प्राथमिकता दिनेश कार्तिक को दी जा रही है.

ऋषभ पंत के टी 20 अंतराष्ट्रीय करियर की बात की जाये तो उन्होंने 62 मैचों में 24.02 की औसत और 127.62 की स्ट्राइक रेट से 961 रन बनाए है जिसमें तीन अर्धशतक शामिल है और उनका उच्चतम स्कोर 65 रन है। वह पिछले साल टी 20 वर्ल्ड में भारतीय टीम की प्लेइंग XI का हिस्सा थे.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...