BBL 2023-24: बिग बैश लीग में डेविड वॉर्नर ने मारी स्टाइलिश एंट्री, हेलीकॉप्टर से बीच मैदान में उतरे स्टार खिलाड़ी

Pranjal Srivastava
Published On:
BBL 2023-24

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज David Warner ने वनडे और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद ही संन्यास ले लिया। हालांकि वो अभी भी टी20 में अपना जलवा दिखाते रहेंगे। ऐसे में उन्होंने हाल ही में Big Bash League 2023-24 में एंट्री की है और उन्होंने कुछ ऐसे अंदाज में एंट्री की, जो शायद आजतक पहले कभी ना हुआ हो।

इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डेविड वॉर्नर Sydney Cricket Ground में हेलीकॉप्टर से एंट्री करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस भी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और वॉर्नर के इस स्टाइलिश एंट्री की जमकर चर्चा हो रही है।

डेविड वॉर्नर ने की हेलीकॉप्टर से एंट्री

दरअसल, डेविड वॉर्नर बिग बैश लीग में सिड़नी थंडर के लिए खेला करते हैं। ऐसे में BBL 2023-24 में थंडर और सिक्सर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान वॉर्नर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हेलीकॉप्टर में बैठकर पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मैच के दिन डेविड वॉर्नर के भाई की शादी भी थी। ऐसे में वो सीधे अपने भाई की शादी से ही मैदान में पहुंचे थे।

BBL 2023-24 में सिडनी थंडर की हालत खराब

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Big Bash League 2023-24 में फिलहाल सिडनी थंडर टीम बेहद ही खराब हालत में चल रही है। दरअसल, अबतक इस टूर्नामेंट में सिडनी थंडर ने 7 मुकाबले खेले हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें महज 2 मैच में ही जीत नसीब हो पाई है। ऐसे में सिड़नी थंडर के लिए प्ले-ऑफ में क्वालिफाई कर पाना बेहद ही मुश्किल लग रहा है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...