BCCI President : बीसीसीआई अध्यक्ष चुनाव में किसके नाम पर बनेगी सहमति – ये खिलाड़ी है रेश में

Atul Kumar
Published On:
BCCI President

BCCI President – भारतीय क्रिकेट में 28 सितंबर 2025 का दिन बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि इसी दिन बीसीसीआई अध्यक्ष चुनाव होंगे। मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी का कार्यकाल पूरा हो चुका है और अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अगला चेयरमैन कौन होगा। इस बीच, दिल्ली में 20 सितंबर को एक बड़ी बैठक होने जा रही है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं।

माना जा रहा है कि इसी बैठक में नए अध्यक्ष के नाम पर सहमति बन जाएगी।

दिल्ली में अहम मीटिंग

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 सितंबर को दिल्ली में बीसीसीआई अधिकारियों और सत्ताधारी दल के सदस्यों की बैठक होगी। ऐलान औपचारिक तौर पर 28 सितंबर को किया जाएगा।

यह बैठक गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर होने की संभावना है, जहां बीसीसीआई के नए नेतृत्व को लेकर अंतिम खाका तैयार होगा।

संभावित उम्मीदवारों की दौड़

अगले अध्यक्ष के नाम को लेकर कई दिग्गजों के नाम चर्चा में हैं।

  • सौरव गांगुली: पूर्व अध्यक्ष, जिनके प्रदर्शन पर 2022 की बैठक में सवाल उठे थे।
  • हरभजन सिंह: पूर्व स्पिनर, जिन्हें युवा चेहरों में देखा जा रहा है।
  • रघुराम भट्ट: कर्नाटक के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर।
  • किरण मोरे: पूर्व विकेटकीपर, जिनका नाम भी लिस्ट में है।

दिलचस्प बात यह है कि किरण मोरे एजीएम प्रतिनिधि नहीं हैं, लेकिन नियम उन्हें भी पात्र बनाते हैं।

2022 की तरह सियासी रंग

याद दिला दें कि 2022 में भी इसी तरह की बैठक में गांगुली को हटाकर रोजर बिन्नी को अध्यक्ष चुना गया था। उस समय पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने गांगुली की आलोचना की थी। अब सवाल यह है कि गांगुली को इस बैठक में बुलाया जाएगा या नहीं।

चुनाव की प्रक्रिया

बीसीसीआई चुनाव अधिकारी ए.के. जोति ने 6 सितंबर को अधिसूचना जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि 19 सितंबर तक आपत्तियों की जांच और अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।

यानी राज्य संघों के पास नाम बदलने का मौका सिर्फ 24 घंटे और है। इसके बाद ही यह साफ होगा कि 28 सितंबर को बीसीसीआई अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन बैठेगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...