2023 विश्वकप के लिए बीसीसीआई ने लिया चौंकाने वाला फैसला

Kiran Yadav
Published On:
BCCI took a shocking decision for the 2023 World Cup

2023 विश्वकप के लिए बीसीसीआई ने लिया चौंकाने वाला फैसला : 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने कमर कस ली है। इस साल वनडे विश्वकप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाएगा और बीसीसीआई चाहती है की भारत अपने ही घर में 12 साल बाद यह वर्ल्ड कप अपने नाम करे।

इसके लिए बोर्ड ने 20 खिलाड़ियों की एक लिस्ट बनाई है ,जिन्हें इस विश्वकप में खेलने का मौका मिल सकता है। बीसीसीआई ने फैसला किया है कि चुने हुए 20 खिलाड़ियों को रोटेट किया जाएगा ताकि इस साल होने वाले वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों की अच्छी तरह से तैयारी हो सके।

साल के पहले दिन मुंबई में बीसीसीआई ने हेड कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा और एनसीए हेड वीवीएस लक्ष्मण के साथ एक रिव्यू मीटिंग की। मुंबई के एक होटल में करीब चार घंटे तक ये मीटिंग चली और इस दौरान कई अहम फैसले लिए गए। बीसीसीआई प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस मीटिंग में शामिल हुए।

ये भी पढ़े : गड्ढा या फिर झपकी किस वजह से ऋषभ पंत हुए कार एक्सीडेंट का शिकार, अलग अलग बयानों के बीच की सच्चाई…

क्रिकबज्ज की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बीसीसीआई की इस मीटिंग को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा ,

यह मीटिंग काफी अच्छी साबित हुई। इसमें पिछले प्रदर्शन की समीक्षा की गई और भविष्य के आयोजनों के लिए बेहतर योजना बनाई गई। इसमें वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी शामिल है। हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अधिक महत्व देंगे और साथ ही हम यह भी देखेंगे कि आईपीएल प्रभावित न हो।

बैठक में खिलाड़ियों की उपलब्धता, कार्यभार प्रबंधन और फिटनेस पर भी चर्चा हुई। यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी आईपीएल 2023 में भाग लेने वाले कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस की निगरानी करेगी और आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ मिलकर काम करेगी। इसके अलावा अब चयन के लिए यो-यो टेस्ट भी पास करना होगा। बोर्ड फिटनेस पर अब कोई कंजूसी नहीं करना चाहता।

गौरतलब है भारतीय टीम ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से कोई भी प्रमुख आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है। इस बार भारतीय फैंस और बोर्ड को उम्मीद है की इस साल भारतीय टीम वनडे विश्वकप अपने नाम करे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...