न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका चोट के चलते पाकिस्तान और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए मैट हेनरी

Kiran Yadav
Published On:
Big blow to New Zealand, Matt Henry out of ODI series against Pakistan and India due to injury

न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका चोट के चलते पाकिस्तान और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए मैट हेनरी : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी कराची में खेले गए दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन चोट के चलते पाकिस्तान और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया,

“मैट हेनरी कराची में दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन चोटिल होने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। वह टेस्ट टीम के अन्य सदस्यों के साथ स्वदेश लौटेंगे। भारत के खिलाफ टीम में उनके शामिल होने पर संशय बना हुआ है।”

इससे पहले तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की जगह गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को वनडे टीम में शामिल किया गया था। न्यूजीलैंड की पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज नौ जनवरी से कराची में शुरू होगी। इसके बाद 11 और 13 जनवरी को दूसरा और तीसरा मैच होगा। दौरे के समापन के बाद, न्यूजीलैंड 18 जनवरी से 1 फरवरी तक तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों के लिए भारत का दौरा करेगा।

ये भी पढ़े : बीसीसीआई सिलेक्शन समिति के दोबारा चीफ सेलेक्टर बने चेतन शर्मा

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में केन विल्लियम्सन कप्तान रहेंगे , जबकि भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें आराम दिया गया हैं। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में टॉम लेथम कप्तान होंगे। न्यूज़ीलैंड की टीम भारत के खिलाफ क्रमश: 18, 21 और 24 जनवरी को हैदराबाद, रायपुर और इंदौर में खेलेगी।

उसके बाद न्यूज़ीलैंड की टीम तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेलेगी। अभी भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान नहीं किया गया है।

पाकिस्तान और भारत के खिलाफ वनडे के लिए न्यूजीलैंड टीम इस प्रकार हैं :

केन विल्लियम्सन (कप्तान) (पाकिस्तान वनडे के लिए), टॉम लाथम (कप्तान – भारत वनडे सीरीज), फिन एलन , माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन (भारत वनडे सीरीज), डिवॉन कॉनवे , जैकब डफ्फी (भारत वनडे सीरीज), लौकी फेर्गुसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेंन फिलिप्स, मिचेल सेंटनेर , हेनरी शिप्ली, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (पाकिस्तान वनडे के लिए).

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...