IND vs AUS मैच के वेन्यू में हुआ बड़ा बदलाव! अब इस मैदान पर खेला जाएगा मुकाबला

Ankit Singh
Published On:
IND vs AUS

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 नवंबर को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेलना है। इसके बाद इस टूर्नामेंट की समाप्ति हो जाएगी, लेकिन इसके महज 4 दिन बाद से ही भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाप 5 टी20 मैचों की सीरीज भी भारत में ही खेलनी है, जो 23 नवंबर से शुरू होने वाली है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली इस टी20 सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान पहले ही किया जा चुका था, लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव होने की जानकारी सामने आ रही है। दरअसल, रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस सीरीज में होनें वाले आखिरी 2 मैचों के लिए वेन्यू बदल दिया गया है और अब इस सीरीज के आखिरी 2 मुकाबले अलग मैदान पर खेले जाएंगे।

अब इस मैदान पर होंगे मुकाबले

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BCCI द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टी20 मैच पहले नागपुर में खेलना था, लेकिन अब मुकाबले का वेन्यू बदल कर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शिफ्ट कर दिया गया है। इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद इस सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए भी पहले वेन्यू हैदराबाद का रखा गया था, लेकिन अब इस मुकाबले को भी बेंगलुरु शिफ्ट करने की जानकारी मिल रही है।

यहां देखें IND vs AUS टी20 सीरीज का शेड्यूल –

  • पहला टी20- 23 नवंबर (विशाखापट्टनम)
  • दूसरा टी20- 26 नवंबर (तिरुवनंतपुरम)
  • तीसरा टी20- 28 नवंबर (गुवाहाटी)
  • चौथा टी20- 1 दिसंबर (रायपुर) पहले नागपुर में होना था मुकाबला
  • पांचवा टी20- 3 दिसंबर (बेंगलुरू) पहले हैदराबाद में होना था मुकाबला

Suryakumar Yadav करेंगे इस सीरीज के लिए टीम की कप्तानी!

विश्व कप 2023 के बाद इस सीरीज में कप्तान Rohit Sharma, Virat Kohli, KL Rahul और Jasprit Bumrah जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ Hardik Pandya भी चोटिल हैं और अगले साल फरवरी से पहले टीम में वापसी नहीं कर पाएंगे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीरीज के लिए भारत की कप्तानी विस्फोटक बल्लेबाज और भारत के मिस्टर 360 डिग्री Suryakumar Yadav को सौंपी जा सकती है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...