बांग्लादेश प्रीमियर लीग में शाकिब अल हसन पर लगा बड़ा जुर्माना , जानिए क्या है वजह

Kiran Yadav
Published On:
Big fine on Shakib Al Hasan in Bangladesh Premier League, know what is the reason

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में शाकिब अल हसन पर लगा बड़ा जुर्माना , जानिए क्या है वजह : बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के मौजूदा सीजन के दौरान अंपायर से बहस करने पर अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। उस पर जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा अनामुल हक और नूरुल हसन पर भी जुर्माना लगाया गया है।

बीपीएल के मौजूदा सीजन के चौथे मैच में शाकिब अंपायर से बहस करते नजर आए। अंपायर ने एक गेंद को वाइड बॉल घोषित नहीं किया, जिससे शाकिब काफी नाराज हुए और इस वजह से भी वह चर्चाओं में आ गए.

शाकिब 22 गेंद में 39 रन बनाकर खेल रहे थे तभी ओवर की चौथी गेंद बाउंसर थी जो ऊंची थी लेकिन अंपायर ने इसे वाइड नहीं करार दिया. इसके बाद शाकिब अल हसन को गुस्सा आ गया और वह काफी आक्रामक तेवर अपनाते हुए लेग अंपायर की तरफ जाने लगे और उनसे वाइड न देने का कारण पूछने लगे.

ये भी पढ़े : रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाने के बाद पृथ्वी शॉ ने भारतीय टीम में वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान

शाकिब लेग अंपायर के पास गए और उनसे कुछ देर जोर-जोर से बहस की और फिर वापस क्रीज पर आ गए। हालांकि शाकिब का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

शाकिब अल हसन और नूरुल हसन को बीसीबी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया। इन दोनों खिलाड़ियों ने अंपायर का फैसला मानने से इनकार कर दिया।

वहीं अगर अनामुल हक की बात करें तो उन्होंने अंपायर के फैसले से असहमति जताई थी और इसी वजह से इन तीनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है.

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब शाकिब अल हसन मैदान में इस तरह गुस्से में नजर आए हों. इससे पहले भी वह कई बार नाराज हो चुके हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...