IND vs PAK मैच से पहले भारतीय फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, महामुकाबले से पहले नेट में प्रैक्टिस करते नजर आए Shubman Gill

Pranjal Srivastava
Published On:
Shubman Gill

World Cup 2023 में भारतीय टीम की शुरूआत बेहद शानदार तरीके से हुई है। Team India ने इस टूर्नामेंट के 2 मुकाबलों में लगातार 2 जीत हासिल कर ली है। वहीं अब भारतीय टीम की अगली भिड़ंत 14 अक्टूबर को Narendra Modi Stadium में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली है। इस मैच को लेकर फैंस वैसे तो काफी एक्साइटेड हैं।

हालांकि इस महामुकाबले से पहले फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि IND vs PAK मैच में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज Shubman Gill खेलेंगे या नहीं? दरअसल, टूर्नामेंट की शुरूआत में ही गिल डेंगू से ग्रस्त हो गए थे, जिसके कारण वो शुरूआती 2 मुकाबलों का हिस्सा नहीं थे। वहीं IND vs PAK मैच में भी उनकी वापसी को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। हालांकि अब इस महामुकाबले से पहले फैंस को लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है।

चेन्नई से सीधे अहमदाबाद पहुंचे Shubman Gill

आपको बता दें कि भारतीय टीम IND vs PAK मुकाबले के लिए अहमदाबाद पहुंच चुकी है। वहीं डेंगू के कारण कई दिनों से चेन्नई में BCCI मेडिकल टीम की देखरेख में रहने के बाद Shubman Gill भी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। इस बीच उन्हें लेकर खबरें आ रही थी कि उनकी हेल्थ में डेंगू के बाद सुधार हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी डॉक्टर ने उन्हें एक हफ्ते रेस्ट की सलाह दी है। इस खबर को सुन भारतीय फैंस थोड़े निराश हो गए थे, लेकिन अब फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है।

IND vs PAK मैच से पहले नेट प्रैक्टिस करते नजर आए Shubman Gill

दरअसल, अहमदाबाद में रोहित की सेना ने हाल ही में नेट प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहाया। खास बात यह रही कि शुभमन गिल भी इस दौरान नेट प्रैक्टिस करते नजर आए। गिल का पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले प्रैक्टिस करना अच्छा संकेत है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि गिल IND vs PAK मुकाबले में खेल सकते हैं। हालांकि इस बारे में अबतक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नही हुई है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...