Birthday Special : जब वीवीएस लक्ष्मण की इस पारी ने उनको सबका मुरीद बनाया

Kiran Yadav
Published On:
Birthday Special: When this innings of VVS Laxman made him a fan of everyone

Birthday Special : जब वीवीएस लक्ष्मण की इस पारी ने उनको सबका मुरीद बनाया : भारतीय टीम में “संकटमोचन” के नाम से मशहूर वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1 नवंबर 1974 को हैदराबाद में जन्मे वीवीएस लक्ष्मण का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा है। लक्ष्मण ने कई बार ऐसी पारियां खेली हैं जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है. इसमें से उनकी सबसे मशहूर पारी साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध आई थी, जिसके बाद उनका नाम वेरी वेरी स्पेशल और संकटमोचन के नाम से महशूर हो गया।

वीवीएस लक्ष्मण का जन्म 1 नवंबर 1974 को हैदराबाद में हुआ। लक्ष्मण उस दौर के खिलाडी हैं जब उस टीम में सचिन तेंदुलकर , राहुल द्रविड़ , सौरव गांगुली और अनिल कुंबले जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे। इसके बावजूद लक्ष्मण ने अपनी अलग पहचान बनाई। टीम इंडिया अगर 2001 में स्टीव वॉ की ऑस्ट्रेलियाई टीम के विजयरथ (लगातार 16 टेस्ट जीत) को रोकने में सफल रही तो उसमें वीवीएस लक्ष्मण का सबसे बड़ा हाथ था.

यह भी पढ़े : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच गंभीर रूप से घायल, बाकी टी20 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर सस्पेंस

दरअसल, 2001 में कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एक टेस्ट मैच खेला जा रहा था, इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम 171 रन ही बना सकी और टीम फॉलोऑन दिया गया था। इसमें बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 657 रन बनाए।

भारतीय टीम को इस बड़े लक्ष्य तक ले जाने में वीवीएस लक्ष्मण की 281 रनों की पारी शामिल थी. इस पारी के बाद उनका नाम वेरी वेरी स्पेशल पड़ा और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज भी उनसे डरने लगे। इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज़ की थी और टेस्ट इतिहास में तीसरी बार ऐसा कारनामा किया जब एक टीम को फॉलो ऑन मिलने के बावजूद भी जीत मिली।

वीवीएस लक्ष्मण ने अपने करियर में भारतीय टीम के लिए 220 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 11,119 रन बनाए जिसमे 23 शतक और 66 अर्धशतक शामिल हैं । हालांकि वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय टीम के लिए एक भी विश्व कप में प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइवअपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज क्रिकेटयात्री पर पाएं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...