Azam Khan पर बोर्ड ने लिया कड़ा एक्शन, मैच के दौरान बल्ले पर फिलिस्तीन का झंडा लगाना पड़ा महंगा

Pranjal Srivastava
Updated On:
Azam Khan

Pakistan Team के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज Azam Khan पर बोर्ड ने कड़ा एक्शन लेते हुए उन्हे भारी दंड दिया है। दरअसल, आजम को मैच के दौरान कपड़े और उपकरण नियमों का उल्लंघन करने के मामले में दोषी पाया गया है, जिसके तहत उनके मैच फीस में 50% की कटौती कर ली गई है। बता दें कि मैच रेफरी के मना करने के बावजूद आजम खान ने ये हरकत की थी और यही वजह है कि उनपर सख्त एक्शन लिया गया है।

Azam Khan पर लगा जुर्माना

बता दें कि ये घटना रविवार को कराची स्थित नेशनल टी20 टूर्नामेंट के दौरान हुआ था। दरअसल, यहां लाहौर ब्लूज और कराची व्हाइट्स के बीच खेला गया था, जिसमें आजम खान अपने बल्ले पर फिलिस्तीन का झंडा लगाकर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे थे। इस दौरान मैच रेफरी ने उनकी इस हरकत के लिए उन्हें चेतावनी दी, लेकिन इसके बावजूद वो नहीं मानें और उसी बल्ले से खेले, इसीलिए उनपर जुर्माना लगाया गया है।

क्या कहते हैं नियम?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ICC ने खिलाडियों के कपड़ों और उपकरणों को लेकर सख्त नियम बनाए हैं। इन नियमों के अनुसार ये साफतौर पर कहा गया है कि किसी भी क्रिकेटर को ऐसे संदेश प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी जो राजनीतिक, धार्मिक या नस्लीय गतिविधियों से ताल्लुक रखते हों। हालांकि इसके बावजदू भी आजम खान ने ये हरकत की, जिसके लिए उन्हें सजा दी गई है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...