Ashes 2023: Ollie Robinson की गेंद पर चकमा खा गए Cameron Green, बिखर गई गिल्लियां, Watch Video!

Pranjal Srivastava
Published On:
Ollie Robinson

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के एजबेस्टन में 16 जून से ही Ashes 2023 का पहला मुकाबला खेला जा रहा था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से इंग्लैंड को हरा दिया है। दोनों ही टीमों के बीच ये मैच आखिरी दिन तक चला और पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया ने आखिरकार इंग्लैंड को मात दे दिया। इस दौरान इंग्लैंड के गेंदबाजों ने आखिरी दिन भी अपना पूरा जोर लगाया, लेकिन मैच नहीं जीत पाए।

Capture 2 6

ये भी पढ़े: Ashes 2023 में Joe Root के पास इतिहास रचने का है अच्छा मौका

वहीं इस दौरान Cameron Green का आउट होना भी एक चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, ग्रीन तो Usman Khawaja के साथ मिलकर एक अच्छी साझेदारी की तरफ बढ़ ही रहे थे, लेकिन उनकी एक गलती ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और उन्हें निराश होकर पवेलियन वापस लौटना पड़ा।

Ollie Robinson की गेंद को पढ़ नहीं पाए ग्रीन

दरअसल, इस मैच के आखिरी दिन के 64 वें ओवर में Ollie Robinson के हाथ में एक बार फिर गेंद थमाई गई और वो कप्तान Ben Stokes की उम्मीदों पर खड़े भी उतरे। दरअसल, उस दौरान Cameron Green और Usman Khawaja बेहद ही सूझबूझ भरी बल्लेबाजी कर रहे थे और दोनों अपनी टीम को जीत की तरफ धीरे-धीरे ले जा रहे थे, तभी Robinson ने एक शानदार गेंद डाली, लेकिन ग्रीन उसे पढ़ नहीं पाए।

ये भी पढ़े: Ashes 2023: अद्भुत… अविश्वसनीय…Joe Root ने बेहतरीन रिएक्शन टाइमिंग का नजारा पेश करते हुए लपका Alex Carey का कैच, Watch Video!

दरअसल, ग्रीन को लगा कि वो गेंद सीधी आएगी और वो कवर की तरफ शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद मैदान पर गिरते ही अंदर को आ गई, जिसे ग्रीन पढ़ नहीं पाए और उनके सोचने से पहले ही वो गेंद उनकी गिल्लियां उड़ा गई। इसके बाद ग्रीन अपने आप से काफी नाखुश होते दिखे और निराश मन से उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On