जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
Captain Rohit Sharma gave a big reaction on the return of Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया : भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। रोहित शर्मा ने उम्मीद जताई है कि जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए फिट हो सकते हैं और इन मैचों में वापसी कर सकते हैं.

जसप्रीत बुमराह ने आखिरी बार सितंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी और पीठ की चोट के चलते टी20 विश्व कप से बाहर हो गए थे और अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं।

उन्हें श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन श्रृंखला शुरू होने से पहले चोट के कारण एक बार फिर बाहर हो गए। इसके बाद ऐसी खबरें आईं कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए फिट हो जाएंगे और उससे पहले नहीं खेल पाएंगे।

ये भी पढ़े : खूबसूरती में किसी अप्सरा से काम नहीं टीम इंडिया के इस क्रिकेटर की वाइफ, साउथ फिल्मों में करती है काम

वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा है कि आखिरी दो मैचों में बुमराह के खेलने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने कहा, ‘मैं जसप्रीत बुमराह को लेकर अभी पूरी तरह आश्वस्त नहीं हूं। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों का हिस्सा होंगे।

हम उनके साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहते क्योंकि बैक इंजरी काफी खतरनाक होती है। उसके बाद भी हमें काफी क्रिकेट खेलनी है। हम एनसीए में फिजियो और डॉक्टरों के लगातार संपर्क में हैं।

आपको बता दें कि एनसीए से फिटनेस टेस्ट क्लियर करने के बाद जसप्रीत बुमराह ने एनसीए के स्पोर्ट्स साइंस विंग नितिन पटेल की देखरेख में मुंबई में बॉलिंग टेस्ट दिया। इसके बाद पता चला कि वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...