कोलकाता नाइट राइडर्स के कोचिंग स्टाफ में हुआ बदलाव, नीदरलैंड्स के इस दिग्गज को किया शामिल

Kiran Yadav
Published On:
Changes in the coaching staff of Kolkata Knight Riders, this veteran of the Netherlands was included

कोलकाता नाइट राइडर्स के कोचिंग स्टाफ में हुआ बदलाव, नीदरलैंड्स के इस दिग्गज को किया शामिल : आईपीएल 2023 से पहले कई टीमों ने अपने कोचिंग स्टाफ में फेरबदल किया है और अब दो बार की आईपीएल विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का नाम भी इस सूची में शामिल हो गया है। टीम ने अपने फील्डिंग कोच को बदल दिया है और अब जिम्मेदारी पूर्व नीदरलैंड्स ऑलराउंडर रायन टेन डोशाटे को सौंपी गई है। जेम्स फोस्टर को टीम का नया सहायक कोच किया गया है।

रायन टेन डोकेट को छोटे प्रारूप के दिग्गजों में से एक माना जाए तो कहना गलत नहीं होगा। इस खिलाड़ी ने भले ही टी20 फॉर्मेट में नीदरलैंड के लिए ज्यादा योगदान नहीं दिया हो, लेकिन दुनिया भर की लीगों में खूब नाम कमाया और इसी वजह से आईपीएल में भी खेला। रायन टेन डोशाटे गौतम गंभीर की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेल चुके है और 2012 और 2014 आईपीएल के दो संस्करणों में टीम की जीत का हिस्सा थे।

रायन टेन डोकेट के आईपीएल करियर की बात की जाये तो उन्होंने 29 मैचों में 23.29 औसत से 326 रन बनाये जिसमे एक अर्धशतक शामिल है और उनका सर्वोच्चम स्कोर 70 रन है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्वीट कर रेयान टेन डोकेट को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किए जाने की जानकारी दी।

फ्रैंचाइजी ने हालांकि फोस्टर को नहीं हटाया है, बल्कि टीम का नया सहायक कोच बनाया गया है। वहीं, कोचिंग स्टाफ के ये दोनों सदस्य ब्रैंडन मैकुलम की जगह लेने वाले हेड कोच चंद्रकांत पंडित के अंडर काम करेंगे।

पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इस वजह से कई बदलाव किए गए हैं। फ्रेंचाइजी को उम्मीद होगी कि आगामी सीजन में टीम नए कोचिंग स्टाफ के नेतृत्व में अच्छा खेलेगी और तीसरा खिताब अपने नाम करेगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Harry Brook
|

Harry Brook : पाकिस्तान की धुनाई करना पसंद है इस इंग्लिश बल्लेबाज को, 9 टेस्ट में पूरे किए 1000 रन; सहवाग का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा

Harry Brook – इंग्लैंड के टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक का पाकिस्तान के खिलाफ बल्ला जमकर बोलता है। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : पाकिस्तान ने एजबेस्टन में रचा शर्मनाक इतिहास, सीरीज में एक बार भी 200 नहीं

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक बार ...

IND vs BAN
|

IND vs BAN : भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

IND vs BAN – विमेंस एशिया कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आज यानी गुरुवार, 10 ...

Manoj Prabhakar
|

Manoj Prabhakar : कभी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर थे मनोज प्रभाकर, एक वर्ल्ड कप मैच ने खत्म किया करियर

Manoj Prabhakar – क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका हमेशा बेहद खास होती है। एक ऐसा खिलाड़ी जो बल्ले और गेंद दोनों से टीम के ...

Rohit Sharma
|

Rohit Sharma : रोहित शर्मा ने ‘Non Committal?’ टीशर्ट पहनकर अगरकर को दिया जवाब?

Rohit Sharma – भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों मैदान से दूर टीवी की दुनिया में कदम रखने की तैयारी ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England: 43 रन बनाकर सऊद शकील ने बचाई पाकिस्तान की लाज

Pakistan vs England – बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक ...