World Cup 2023 से पहले Shadab Khan के बयान पर मचा बवाल, कहा – “मेरी कप्तानी में बाबर मेरे लिए पानी लेकर दौड़ेंगे”

Ankit Singh
Updated On:
Shadab Khan

ODI World Cup 2023 का आगाज कल गुरुवार यानी 5 अक्टूबर से होने वाला है, जिसके लिए सभी टीमें अपने खिलाड़ियों के बीच की एकता बढ़ाने में लगी हुई हैं। वहीं दूसरी तरफ Pakistan के खिलाड़ियों के बीच का विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

इस मेगाटूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों के बीच रोज नया विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है और इसका कारण है पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों की बेसूध बयानबाजी। दरअसल, पाकिस्तान टीम के उपकप्तान Shadab Khan ने हाल ही में Babar Azam को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया है, जो एक नए बवाल का कारण बन गया है।

Shadab Khan ने Babar Azam को लेकर कह दी बड़ी बात

आपको बता देें कि मंगलवार यानी 3 अक्टूबर को Pakistan और Australia के बीच हैदराबाद के Rajiv Gandhi International Stadium में वॉर्म मैच खेला गया, जिसमें कंगारू टीम ने 14 रनों से पाकिस्तान को हरा दिया। वहीं इस मैच में Babar Azam को बेंच पर रेस्ट देकर कप्तानी का जिम्मा Shadab Khan को दिया गया था, जबकि बाबर सिर्फ बल्लेबाजी करने आए थे।

वहीं मैच के दौरान बाबर टीम के दूसरे खिलाड़ियों के लिए पानी लेकर दौड़ते भी नजर आए। ऐसे में मैच के बाद Shadab Khan ने मीडिया से बातचीत करते हुए कह दिया कि मेरी कप्तानी में बाबर पानी मेरे लिए पानी लेकर दौड़ेंगे। शादाब खान के इस बयान पर अब बवाल मच गया है।

मेरी कप्तानी में मेरे लिए पानी लेकर दौड़ेंगे बाबर आजम – Shadab Khan

दरअसल, मीडिया से बातचीत के दौरान शादाब खान ने कहा कि, “मैं उस तरह का कप्तान हूं कि मेरे लिए पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी पानी लेकर दौड़ेंगे।” बता दें कि इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर शादाब काफी ट्रोल हो रहे हैं।

गौरतलब है कि Babar Azam की गिनती दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में की जाती है। ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत में भी बाबर के कई सारे फैंस हैं। ऐसे में शादाब खान के इस बयान पर बाबर के फैंस नाराज हो गए हैं और सोशल मीडिया पर शादाब खान की जमकर क्लास लगा रहे हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...