Qualifier-1: रोमांचक मुकाबले में Chennai Super Kings ने दी Gujarat Titans को मात, बनी IPL 2023 Final में पहुंचने वाली पहली टीम

Ankit Singh
Published On:
CSK VS GT

बीते दिन यानी 23 मई को चेन्नई के Chepauk Stadium में CSK और GT के बीच Qualifier-1 के लिए एक रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें चेन्नई ने पिछले साल के विनर गुजरात को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में दोनों ही टीमों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया, लेकिन आखिरकार Chennai Super Kings इस मैच की विजेता रही।

image 313

CSK ने GT के सामने रखा 173 रनों का लक्ष्य

आपको बता दें कि इस मैच में टॉस जीतकर GT के कप्तान Hardik Pandya ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की तरफ से ओपनिंग की कमान Ruturaj Gaikwad और Devon Conway ने संभाली और एक बार फिर अपने धमाकेदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए पहले विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की। इसके बाद CSK की पारी थोड़ी बिखरी जरुर, लेकिन सभी खिलाड़ियों की बदौलत चेन्नई ने पारी खत्म होने तक गुजरात के सामने 173 रनों का लक्ष्य रखा।

image 315

लगातार गिरते विकेट से बिखर गई GT

Chepauk Stadium के स्लो पिच पर 173 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम को शुरुआत में ही Wriddhiman Saha के रूप में झटका लगा, जिन्हें Deepak Chahar ने पवेलियन रवाना कर दिया। इसके बाद टीम की कमान संभालने आए कप्तान Hardik Pandya भी कुछ खास अच्छा काम नहीं कर पाए और वापस लौट गए। जहां एक तरफ से Shubman Gill अकेले मैच को बचाने की कोशिश करते रहे, वहीं दूसरी तरफ से गुजरात के विकेटों की लड़ी लग गई और आखिरकार दबाव में आकर Shubman Gill भी अपना विकेट गंवा बैठे।

image 316

157 रनों पर ढेर हुई Gujarat Titans

Shubman के आउट होने के बाद Rashid Khan ने कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाकर अपनी टीम के उम्मीद को जगाने की कोशिश तो की, लेकिन उनकी ये कोशिश भी ज्यादा देर तक काम नहीं आई और वो भी हवा में कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। एक समय पर जीत की तरफ तेजी से बढ़ने वाली Gujarat Titans की टीम देखते ही देखते 157 रनों पर ही ढेर हो गई। इस जीत के साथ अब CSK सीधे IPL 2023 Final में प्रवेश कर चुकी है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...