IPL 2023: रोमांचक मुकाबले में Chennai Super Kings के ओपनर्स ने किया कमाल, क्या होगा दिल्ली का हाल

Ankit Singh
Published On:
DC VS CSK

IPL 2023 में आज डबल हेडर मुकाबले का दिन है यानी आज एक नहीं बल्कि दो मुकाबले खेले जाएंगे और खास बात यह है कि दोनों ही मुकाबलों में दोनों टीमों का जीतना बेहद जरुरी है। आज का पहला मैच Delhi Capitals Vs Chennai Super Kings के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें चेन्नई के MS Dhoni ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और धमाकेदारी बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 224 रनों का लक्ष्य रखा है।

image 117

CSK के ओपनर्स ने किया कमाल

आपको बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का MS Dhoni का फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ और इनिंग की शुरुआत से ही चेन्नई के ओपनर्स ने धमाल मचा दिया। चेन्नई की तरफ से ओपनिंग करते हुए जहां Ruturaj Gaikwad ने 50 गेंदों पर 3 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 79 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरी तरफ से Devon Conway ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 87 रन बनाए।

image 118

DC को जीत के लिए करनी होगी मेहनत

गौरतलब है कि 224 रनों का पीछा करना कोई आसान बात नही है। ऐसे में दिल्ली के बल्लेबाजों को शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन करने की जरुरत है, लेकिन दिल्ली को ओपनर और पिछले मैच के हीरो Prithvi Shaw सस्ते में ही पवेलियन लौट गए। वहीं इसके अलावा टीम के और 2 दिग्गज बल्लेबाज भी अपना विकेट गवां कर पवेलियन लौट चुके हैं। ऐसे में टीम की लड़ाई का जिम्मा कप्तान David Warner ने संभाल रखा है।

image 119

Playoff की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है DC

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली की टीम पहले ही IPL 2023 Playoffs की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन इस बीच CSK के लिए ये मैच जीतना बेहद ही जरुरी है। चेन्नई के पास इस मैच को जीतकर Playoff की रेस में जाने का आखिरी मौका है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...