IPL 2023 Playoffs में अपनी जगह बनाने के लिए आज Delhi Capitals से भिड़ेगी Chennai Super Kings, कौन मारेगा बाजी?

Ankit Singh
Published On:
DC VS CSK

IPL 2023 में आज Delhi Capitals और Chennai Super Kings के बीच धमाकेदार मैच खेला जा रहा है, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने दिल्ली के सामने 224 रनों का लक्ष्य रखा है। इस दौरान चेन्नई के ओपनर्स Ruturaj Gaikwad और Devon Conway ने अकेले ही 141 रनों की साझेदारी कर दी। इस दौरान जहां गायकवाड़ ने 50 गेंदों पर 3 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 79 रन जोड़े वहीं Conway ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 87 रनों की पारी खेली।

  

image 114

CSK के लिए जीतना है बेहद जरुरी

आपको बता दें कि आज का ये मैच CSK को जीतना बेहद जरुरी है, क्योंकि दिल्ली की टीम इस लीग से पहले ही बाहर हो चुकी है, लेकिन अगर चेन्नई आज का मैच जीत जाती है, तो IPL 2023 Playoffs के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। हालांकि अगर ऐसा नहीं होता है, तो आज का ये मैच चेन्नई के लिए इस सीजन का आखिरी मैच साबित हो सकता है।

image 115

DC के खिलाफ CSK के आंकड़े हैं अच्छे

गौरतलब है कि इस सीजन में पिछली बार जब चेन्नई और दिल्ली की भिडंत हुई थी, तब धोनी की टीम ने दिल्ली को 27 रनों से मात दे दी थी। वहीं दिल्ली आखिरी बार चेन्नई के खिलाफ साल 2021 में ही जीत पाई थी। ऐसे में आंकड़ों के मुताबिक चेन्नई का पलड़ा इस मैच में भारी नजर आ रहा है।

image 116

Points Table में चेन्नई के हैं इतने अंक

आपको बताते चलें कि चेन्नई ने अब तक इस सीजन में कुल 13 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 7 मैचों में जीत जबकि 5 में हार मिली है। वहीं एक मैच बारिश के कारण रद्द भी हो गया था, जिसके चलते चेन्नई को 1 अंक का घाटा हुआ था। ऐसे में आज के मैच में चेन्नई सिर्फ और सिर्फ जीत के ही इरादे से मैदान में उतरी है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...