कोच राहुल द्रविड़ ने सेमीफाइनल मैच के लिए भारतीय टीम में बदलाव के दिए संकेत

Kiran Yadav
Published On:
Coach Rahul Dravid hints at changes in Indian team for semi-final match

कोच राहुल द्रविड़ ने सेमीफाइनल मैच के लिए भारतीय टीम में बदलाव के दिए संकेत : भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम में बदलाव के संकेत दिए हैं. राहुल द्रविड़ के मुताबिक, एडिलेड में पिच अलग है और परिस्थितियों को देखते हुए हम अपने हिसाब से प्लेइंग इलेवन का चुनाव करेंगे.

दरअसल, अगर एडिलेड की बात करें तो यहां धीमे डालने वाले स्पिन गेंदबाज़ों को मदद मिलती है। इसी वजह से कई क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना ​​है कि युजवेंद्र चहल को सेमीफाइनल मुक़ाबले के लिए मौका दिया जाना चाहिए। चहल को पूरे टी 20 विश्वकप में अब तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है । सिर्फ अश्विन और अक्षर पटेल को ही खिलाया गया है. हालांकि ये दोनों गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसा उन्हें करना चाहिए था। अश्विन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन विकेट लिए थे लेकिन इस प्रदर्शन के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की है.

ये भी पढ़े : हार के बाद शोएब अख्‍तर ने दक्षिण अफ्रीका का मज़ाक उड़ाया और उन्‍हें धन्‍यवाद दिया

एडिलेड की धीमी पिच पर स्पिनरों को मिलेगी मदद- राहुल द्रविड़

वहीं, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि पिच को देखने के बाद शर्तों के मुताबिक फैसला लिया जाएगा. उन्होंने कहा,

“हम अपने पास मौजूद 15 खिलाड़ियों को लेकर आश्वस्त हैं। जो भी खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में चुना जाएगा वह हमें कमजोर नहीं बनाएगा बल्कि टीम को मजबूत करेगा। हमें वहां जाकर देखना होगा कि पिच कैसी है। मैंने एडिलेड में कुछ मैच देखे और पिच धीमी है और स्पिनरों को पकड़ मिलेगी और कुछ टर्न भी। हम एडिलेड में बिल्कुल नई पिच पर खेलेंगे। सच कहूं तो बांग्लादेश के खिलाफ हमने जो पिच खेली, उसमें बॉल स्पिन थी। हालाँकि, यह पूरी तरह से एक अलग तरह का विकेट था।”

बता दे की भारत को अपना सेमीफाइनल मुक़ाबला इंग्लैंड के खिलाफ 10 नवंबर को एडिलेड में खेलना है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...