न्यूजीलैंड सीरीज में विराट कोहली की नाकामी को लेकर कमेंटटर आकाश चोपड़ा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
Commentator Akash Chopra reacts to Virat Kohli's failure in New Zealand series

न्यूजीलैंड सीरीज में विराट कोहली की नाकामी को लेकर कमेंटटर आकाश चोपड़ा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया : भारतीय टीम की महान बल्लेबाज़ विराट कोहली ने न्यूजीलैंड सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले थे। वह उस तरह की पारी नहीं खेल पाए जिसके लिए वह जाने जाते हैं।

इंदौर में भी वे बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. इस पर पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि सभी को पता होना चाहिए कि हर मैच में शतक नहीं लगाया जा सकता है.

विराट कोहली ने इंदौर वनडे में 27 गेंदों में 36 रन बनाए। वह तेजी से रन बना रहे थे और अच्छे टच में दिख रहे थे लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। आकाश चोपड़ा के मुताबिक, कोहली ने जब अपना 46वां शतक लगाया था तो लगा था कि वह हर मैच में शतक लगाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

ये भी पढ़े : वनडे विश्वकप में बेन स्टोक्स की वापसी को लेकर इंग्लैंड के वनडे कोच ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान आकाश चोपड़ा ने कहा,

“इस सीरीज में विराट कोहली का बल्ला नहीं बोला। उन्होंने 36 रन बनाए। उनके 46वें शतक के बाद ऐसा लग रहा था कि वह हर एक मैच में शतक ही लगाएंगे. सब एक ही बात कह रहे थे लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। सभी को याद रखना चाहिए कि हर मैच में शतक नहीं लगाया जा सकता, यह एक अंतरराष्ट्रीय मैच है।”

आपको बता दें कि इंदौर में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 90 रनों के अंतर से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी.

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शानदार शतक की बदौलत अपने निर्धारित 50 ओवर में 385/9 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 41.2 ओवर में 295 रन पर ऑलआउट हो गई।

फाइनल मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका को भी वनडे में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...