पहली बार रैना के बिना खेली CSK, ऋतुराज को गले लगाकर दिया आशीर्वाद, हुई छक्कों की बारिश

Published On:

पहली बार रैना के बिना खेली CSK– सुरेश रैना चेन्नई सुपरकिंग्स के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। वह चेपक के मैदान पर अक्सर चेन्नई के लिए कमाल करते थे, लेकिन सोमवार को यह टीम पहली बार उनके बिना कोई मैच खेली। 

इस साल आईपीएल अपने पुराने रंग में लौट आया है। आईपीएल 2023 में सभी टीमें अपने आधे मैच घर में खेल रही हैं, जबकि आधे मैच विपक्षी टीमों के घर में खेलेंगी। हालांकि, इस बार सभी टीमें आपस में एक मैच अपने घर में और एक मैच विपक्षी टीम के घरेलू मैदान में नहीं खेलेंगी, क्योंकि राउंड रॉबिन फॉर्मेट में सभी टीमों को आपस में दो मैच नहीं खेलने हैं। हर टीम पांच विपक्षी टीमों के साथ दो और चार विपक्षी टीमों के साथ एक मैच खेलेगी। 

ऐसे में चेन्नई की टीम चार साल बाद अपने घर में कोई मैच खेल रही है। चेपक के मैदान में चेन्नई के फैंस लंबे समय बाद अपनी टीम को देखकर काफी भावुक थे। चेन्नई ने इस सीजन अपने घर में पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेला। यह पहला मैच था, जिसमें चेन्नई की टीम सुरेश रैना के बिना अपने घरेलू मैदान में खेल रही थी। 

चेन्नई के फैंस को इस मुकाबले में चिन्ना थाला की बड़ी याद आई। रैना भी यह मैच देखने के लिए मैदान में थे और मैच से पहले उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को गले भी लगाया। इसके बाद गायकवाड़ ने सुरेश रैना के अंदाज में ही बल्लेबाजी की।

उन्होंने 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और चेन्नई को तूफानी शुरुआत दिलाई। गायकवाड़ की आक्रामक बल्लेबाजी के चलते चेन्नई ने पावरप्ले में 79 रन बनाए। इससे पहले सुरेश रैना आईपीएल में चेन्नई के लिए कमाल किया करते थे। इस मैच में ऋतुराज की बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो सुरेश रैना ही दाएं हाथ से खेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें – KL Rahul के टी20 करियर पर लगेगा ब्रेक! इन खिलाड़ियों ने बजाई खतरे की घंटी

गायकवाड़ इस मैच में 31 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और तीन चौके लगाए। उनकी पारी ने चेन्नई के बड़े लक्ष्य की नींव रखी और यह टीम इस मुकाबले में 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रही।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...