CSK vs GT: चेन्नई के खिलाफ हार के बाद शुभमन गिल पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानें वजह

Pranjal Srivastava
Published On:
CSK vs GT

बीते दिन 26 मार्च यानी मंगलवार को IPL 2024 का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में CSK ने GT को 63 रनों से हरा दिया। ऐसे में पहली जीत के बाद अब गुजरात को एक हार का सामना करना पड़ा है।

हालांकि इतना ही काफी नहीं हुआ, क्योंकि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को इस मैच में हार के बाद एक और झटका लग गया है। दरअसल, शुभमन गिल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। तो आइए जानते हैं कि आखिर गिल को क्यों मिली ये सजा?

Shubman Gill पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गिल पर ये 12 लाख का जुर्माना CSK vs GT मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए लगा है। ऐसे में इस मैच में हार के बाद अब ये जुर्माने के साथ गिल को बैक-टू-बैक झटके लगते नजर आ रहे हैं।

मैच का हाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मुकाबले में CSK को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला और चेन्नई की टीम ने इसका बखूबी फायदा उठाया। इस दौरान सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इस दौरान CSK की तरफ से रचिन रवींद्र और शिवम दुबे मैच के हीरो रहे। जहां रचिन रवींद्र ने महज 20 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए, तो वहीं दुबे ने महज 23 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्कों की बदौलत 51 रनों की पारी खेली। वहीं इसके अलावा Ruturaj Gaikwad ने भी 36 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 46 महत्वपूर्ण रनों का योगदान दिया।

वहीं इसके जवाब में गुजरात टाइंटस की टीम शुरूआत से ही लड़खड़ाती नजर आई और एक के बाद एक विकेट गंवाती गई। नतीजा ये रहा कि गुजरात टाइटंस निर्धारित 20 ओवर में महज 143 रन ही बना पाई। ऐसे में CSK ने इस मुकाबले को 63 रनों से जीत लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...