CSK vs LSG Toss Update: लखनऊ ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, क्या चेन्नई को मात देकर कर पाएगी नंबर 4 की पोजीशन पर कब्जा?CSK vs LSG Toss Update:

Pranjal Srivastava
Published On:
CSK vs LSG Toss Update

Chennai Super Kings और Lucknow Super Giants के बीच आज मंगलवार यानी 23 अप्रैल को IPL 2024 का 39वां मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला शाम साढ़े 7 बजे से चेन्नई के एम. ए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच की ये लड़ाई काफी रोमांचक होने वाली है, क्योंकि LSG के खिलाफ CSK अपना पिछला मैच हार गई थी। ऐसे में आज चेन्नई जीतने के लिए पूरी ताकत लगा देगी।

अबतक दोनों ही टीमों ने इस टूर्नामेंट में कुल 7-7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दोनों ही टीमों को 4 जीत और 3 हार मिली है। ऐसे में प्वाइंट टेबल में जहां CSK चौथे पायदान पर है, तो वहीं दूसरी तरफ LSG पांचवें पर। ऐसे में आज इस मुकाबले में चेन्नई जहां लखनऊ से अपनी हार का बदला लेने उतरेगी, तो वहीं LSG की नजर प्वाइंट टेबल के नंबर 4 स्पॉट पर होगी।

इस बीच चेपॉक स्टेडियम में दोनों कप्तानों की मौजूदगी में इस मैच का टॉस भी हो चुका है, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि आखिरी इस मैच में एक बार फिर लखनऊ बाजी मारती है या फिर चेन्नई अपनी हार का बदला लेने में कामयाब हो पाती है।

पिच रिपोर्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चेन्नई की एम ए चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है। दरअसल, इस स्टेडियम की पिच धीमी है, जिसके कारण इसपर बल्लेबाजों के लिए रन निकालना और बड़े शॉट्स खेल पाना काफी मुश्किल हो जाता है। गेंद के स्लो रहने के कारण बल्लेबाजों को संभल के बैटिंग करनी पड़ती है। 

हालांकि IPL 2024 के शुरूआती कुछ मुकाबलों में इस पिच पर रनों की बारिश होते भी देखा गया है। ऐसे में यदि बल्लेबाज शुरूआत में अपनी विकेट बचाकर रखते हैं, तो बीच में वो छक्के-चौके लगाने में कामयाब हो पाएंगे।

हेड टू हेड

कुल मुकाबले – 4

लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते – 2

चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते – 1

बेनतीजा – 1

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स – रुतुराज गायकवाड़, रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोइन अली, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना [इम्पैक्ट: तुषार देशपांडे]

लखनऊ सुपर जायंट्स – केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, दीपक हुडा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मोहसिन खान [इम्पैक्ट: देवदत्त पडिक्कल]

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...