CSK vs RR Pitch Report: राजस्थान के खिलाफ आज होम ग्राउंड में चेन्नई का है टेस्ट, जानें कैसा रहेगा चेपॉक स्टेडियम के पिच का मिजाज

Pranjal Srivastava
Published On:
CSK vs RR Pitch Report

Chennai Super Kings और Rajasthan Royals के बीच आज रविवार यानी 12 अप्रैल को चेन्नई के एम.ए चिंदबरम स्टेडियम में दोपहर साढ़े 3 बजे से IPL 2024 का 61वां मुकाबला खेला जाना है। हालांकि इस सीजन में अबतक RR काफी शानदार फॉर्म में रही है, तो वहीं CSK फिलहाल टॉप 4 में जरुर है, लेकिन इसके बावजूद उनका प्रदर्शन एवरेज ही रहा है।

इस सीजन में CSK ने कुल 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें 6 में जीत और 6 में हार मिली है और फिलहाल चौथे पोजीशन पर हैं। तो वहीं RR ने इस सीजन में अबतक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 8 मैचों में जीत और महज 3 हार के साथ फिलहाल वो इस सीजन की दूसरी सबसे पावरफुल टीम है। ऐसे में अपनी पोजीशन पर बरकरार रहने के लिए दोनों ही टीमें आज के इस मुकाबले को हर हाल में जीतना चाहेंगी। तो आइए इस मैच से पहले जानते हैं कि आज चेपॉक के पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है –

CSK vs RR Pitch Report

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चेन्नई की एम ए चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है। दरअसल, इस स्टेडियम की पिच धीमी है, जिसके कारण इसपर बल्लेबाजों के लिए रन निकालना और बड़े शॉट्स खेल पाना काफी मुश्किल हो जाता है। गेंद के स्लो रहने के कारण बल्लेबाजों को संभल के बैटिंग करनी पड़ती है। 

हालांकि IPL 2024 के शुरूआती कुछ मुकाबलों में इस पिच पर रनों की बारिश होते भी देखा गया है। ऐसे में यदि बल्लेबाज शुरूआत में अपनी विकेट बचाकर रखते हैं, तो बीच में वो छक्के-चौके लगाने में कामयाब हो पाएंगे।

दोनों टीमों की फुल स्क्वाड

चेन्नई सुपरकिंग्सः ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, अरावेल्ली अवनीश, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोईन अली, शिवम दुबे, आरएस हांगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिचेल, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनर, निशांत सिंधू , दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मुस्ताफिजुर रहमान, मथीसा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शारदुल ठाकुर, महीश तीक्षणा और समीर रिजवी।

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल, जोस बटलर, टॉम कोहलर-कैडमोर, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, केशव महाराज, तनुश कोटियन, डोनोवन फरेरा, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...