डेविड वॉर्नर इस फॉर्मेट से लेंगे संन्यास, सामने आया बड़ा बयान

Kiran Yadav
Published On:
David Warner will retire from this format, big statement came out

डेविड वॉर्नर इस फॉर्मेट से लेंगे संन्यास, सामने आया बड़ा बयान : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। डेविड वार्नर ने कहा है कि वह अगले एक साल में टेस्ट से संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं। वहीं उन्होंने 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप , 2022 में खेलने की बात कही है.

भारत में अगले साल 50 ओवर के वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इसके बाद 2024 में अमेरिका (USA) और वेस्टइंडीज़ में टी20 वर्ल्ड कप होगा। डेविड वॉर्नर ने इन दोनों टूर्नामेंट में खेलने की इच्छा जताई है और कहा है कि वह टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया को 2023 में भारत में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और फिर इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में हिस्सा लेना है।

ये भी पढ़े : इंग्लैंड को 13 करोड़, तो पाकिस्तान को मिले 6.5 करोड़ रुपये, जानें किस टीम कितने पैसे मिले

टेस्ट क्रिकेट में यह मेरे आखिरी 12 महीने हो सकते हैं – डेविड वॉर्नर

डेविड वार्नर ने पॉडकास्ट बातचीत के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का संकेत दिया। ट्रिपल एम के डीडसेट लीजेंड्स पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

“टेस्ट क्रिकेट संभवत: पहला प्रारूप होगा जिसे मैं अलविदा कहूंगा। टेस्ट क्रिकेट में यह मेरे आखिरी 12 महीने हो सकते हैं। हालांकि मुझे सफेद गेंद का क्रिकेट बहुत पसंद है। टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप मेरे प्लान में है। मुझे टी20 क्रिकेट बहुत पसंद है और मैं 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलना चाहता हूं।”

गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के बाद बुरा दौर आया था। उस मैच में उन्हें गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था और उन्हें कप्तानी से प्रतिबंधित कर दिया गया था। उस समय वे उपकप्तान थे और स्टीव स्मिथ कप्तान थे लेकिन उस घटना में वॉर्नर की भूमिका महत्वपूर्ण थी और इसलिए उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। वॉर्नर पर कप्तानी का बैन अभी भी कायम है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...