मिचेल जॉनसन संग विवाद पर पहली बार आई David Warner की प्रतिक्रिया, बोले – “बिना हेडलाइन के यह क्रिकेट का समर नहीं होगा”

Pranjal Srivastava
Published On:
David Warner

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व स्टार गेंदबाज Mitchell Johnson और David Warner के बीच बीते कुछ दिनों से विवाद का सिलसिला चल रहा है। दरअसल, जॉनसन ने कुछ दिनों पहले वॉर्नर को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद से ही काफी बवाल मचा हुआ है। इस विवाद ने दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों को 2 पक्षों में बांट दिया है। जहां कुछ फैंस जॉनसन को सपोर्ट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ फैंस वॉर्नर को सही साबित कर रहे हैं।

इससे पहले दोनों के इस विवाद के बीच कई दिग्गज खिलाड़ी और यहां तक कि खुद ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी कई बयान दे चुके हैं, लेकिन वॉर्नर ने इसपर अबतक चुप्पी साध रखी थी। हालांकि अब आखिरकार उन्होंने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

David Warner ने जॉनसन संग विवाद पर दिया मजाकिया जवाब

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेविड वॉर्नर ने हाल ही में पारमाट्टा में एक कार्यक्रम के दौरान शिरकत की और इस दौरान उनसे जॉनसन संग विवाद के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने जॉनसन के बयानों को मजाक में लेते हुए कहा कि, “बिना हेडलाइन के यह क्रिकेट का समर नहीं होगा। हर किसी के पास अपनी राय रखने का हक है, लेकिन आगे बढ़ते हुए हम अच्छे क्रिकेट खेलने और जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। मैं जहां बड़ा हुआ हूं, उससे मेल खाता हूं।”

बता दें कि वॉर्नर ने आगे कहा कि, ‘मुझे मेरे मापा-पिता ने अच्छी परवरिश दी है, उन्होंने मुझे हर दिन कड़ी मेहनत करना सिखाया। जब आप विश्व मंच पर आते हैं, तो आपको एहसास नहीं होता कि उसके साथ क्या होता है। बहुत सारे मीडिया हैं, जो हमारी खूब आलोचना करते हैं, लेकिन इसमें बहुत सारी सकारात्मकताएं भी हैं। वार्नर ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि आज आप जो देख रहे हैं, वह अधिक महत्वपूर्ण है।”

Patt Cummins ने भी किया वॉर्नर का समर्थन

बता दें कि वॉर्नर ने इस दौरान जॉनसन संग विवाद को लेकर ऐसे रिएक्ट किया, जैसे ये उनके लिए कुछ मायने ही नहीं रखता हो। उन्होंने कहा कि, “पिछले कुछ वर्षों में हम बहुत कुछ झेल चुके हैं। मैं एक दर्जन वर्षों तक डेवी या स्टीव जैसे किसी व्यक्ति के साथ खेल चुका हूं, हम एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह से सुरक्षात्मक हैं।”

वहीं इस दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम के हालिया कप्तान Patt Cummins ने भी वॉर्नर का पूरा सपोर्ट किया। इस दौरान कमिंस ने जॉनसन द्वारा दिए गए बयान को भी गलत बताया है। पैट कमिंस ने आगे कहा कि, “ऐसी कई चीजें हैं, जिनका हमें जश्न मनाना चाहिए। मुझे लगता है कि हमें उस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और उस पर बात करनी चाहिए।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...