DC vs SRH Pitch Report: होम ग्राउंड में आज हैदराबाद का सामना करेगी दिल्ली, जानें कैसा रहता है अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का मिजाज

Pranjal Srivastava
Published On:
DC vs SRH Pitch Report

Delhi Capitals और Sunrisers Hyderabad के बीच आज शनिवार यानी 20 अप्रैल को IPL 2024 का 35वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच की ये भिड़ंत काफी रोमांचक होने वाली है। हालांकि जीत के मद्देनजर दिल्ली के लिए ये मुकाबला ज्यादा अहम है।

दरअसल, अबतक इस टूर्नामेंट में SRH ने कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 जीत और 2 हार के साथ फिलहाल हैदराबाद अभी चौथे पायदान पर शामिल है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अबतक इस सीजन में 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 जीत और 4 हार के साथ फिलहाल छठे पायदान पर मौजूद है।

ऐसे में दिल्ली इस मैच में जीत हासिल करके टॉप 4 की तरफ बढ़ना चाहेगी। तो आइए इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि आखिर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों की चलती है या गेंदबाज बाजी मारते हैं –

DC vs SRH Pitch Report

बता दें कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए ही अनुकूल माना जाता है। यह एक संतुलित पिच है, जिसपर बल्लेबाज खूब रन भी बनाते हैं और गेंदबाजों को विकेट लेने में भी आसानी रहती है। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों के बड़ा स्कोर बनाने में संघर्ष करते हुए देखा गया है। ऐसे में जाहिर तौर पर यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेगी।

दोनों टीमों की फुल स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर, अभिषेक पोरेल, रिकी भुई, यश ढुल, शाई होप, पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कुशाग्र, स्वास्तिक चिकारा, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, रसिख डार सलाम, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, खलील अहमद, सुमित कुमार, अक्षर पटेल, मिशेल मार्श, ललित यादव, ऋषभ पंत (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क।

सनराइजर्स हैदराबाद: जयदेव उनादकट, झटवेध सुब्रमण्यन, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, पैट कमिंस (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, ग्लेन फिलिप्स, नितीश रेड्डी, मार्को जानसन, अभिषेक शर्मा, उपेंद्र यादव, राहुल त्रिपाठी , एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक अग्रवाल, अब्दुल समद, आकाश महाराज सिंह, वानिंदु हसरंगा, उमरान मलिक।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...