DCW vs UPW Pitch Report: आज यूपी का सामना करने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, कैसी रहेगी दिल्ली की पिच?

Pranjal Srivastava
Published On:
DCW vs UPW Pitch Report (1)

WPL 2024 में आज शुक्रवार यानी 8 मार्च को यूपी वॉरियर्स का सामना करने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम। ये मुकाबला शाम 7 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है, जिसमें दोनों ही टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। ये मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।

हालांकि दिल्ली का पलड़ा इस मुकाबले में काफी भारी लग रहा है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में फिलहाल दिल्ली की टीम 5 मैचों में 4 जीत-1 हार और 8 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में पहले पायदान पर विराजमान है। वहीं यूपी वॉरियर्स 6 मुकाबलों में 2 जीत-4 हार और महज 4 अंक के साथ चौथे पायदान पर है। ऐसे में यूपी वॉरियर्स के लिए ये मुकाबला जीतना बेहद जरुरी है। ऐसे में आइए जानते हैं अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज, कौन बाजी मारेगा?

DCW vs UPW Pitch Report: दिल्ली में बल्लेबाज या गेंदबाज, कौन मारेगा बाजी?

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की बात करें तो इस पिच पर शुरुआत से गेंदबाजों को फायदा मिलता आया है। हालांकि WPL 2024 में अबतक बल्लेबाजों ने इस पिच पर जमकर रन बरसाए हैं। इस टूर्नामेंट में अबतक दिल्ली की पिच पर खेले गए मुकाबलों में देखा गया है कि ये पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बन गई है। ऐसे में जाहिर तौर पर इस पिच पर एक और हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने की उम्मीद की जा सकती है।

वहीं इस बात पर भी गौर करना चाहिए की अबतक इस पिच पर WPL 2024 में कुल 2 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों ही मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ही बाजी मारी है। ऐसे में ये संभावना भी जताई जा रही है कि आज के मुकाबले में भी दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगी।

दिल्ली कैपिटल्स की स्कवॉड

मेग लैनिंग (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, तितास साधु, शिखा पांडे, राधा यादव, मिन्नू मणि, अश्वनी कुमारी, अपर्णा मंडल, स्नेहा दीप्ति , एनाबेल सदरलैंड, लॉरा हैरिस, पूनम यादव।

यूपी वॉरियर्स की स्कवॉड

एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), किरण नवगिरे, चमारी अथापथु, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना, डेनिएल व्याट, ताहलिया मैकग्राथ, अंजलि सरवानी। लक्ष्मी यादव, वृंदा दिनेश, पारशवी चोपड़ा, सोप्पाधंडी यशश्री।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...