WPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, रोमांचक मुकाबले में RCB को दी मात

Pranjal Srivastava
Published On:
WPL 2024

IPL 2024 से पहले भारतीय क्रिकेटप्रेमियों के बीच WPL 2024 का क्रेज देखने को मिल रहा है। इस लीग में महिला खिलाड़ियों का भी शानदार प्रदर्शन लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। इस लीग में अबतक दिल्ली कैपिटल्स काफी फॉर्म में नजर आ रही है। पहले दिल्ली ने अपने पहले मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को आसानी से मात दी और इसी कड़ी में अब दिल्ली ने अपनी दूसरी जीत भी दर्ज कर ली है।

दरअसल, गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू को मात देकर अपनी दूसरी जीत कायम कर ली है। वहीं RCB के लिए इस लीग में ये पहली हार है। बता दें कि इस मैच में RCB की तरफ से काफी बेहतरीन बल्लेबाजी देखने को मिली, लेकिन DC की गेंदबाजों ने सबके किए कराए पर पानी फेर दिया, नतीजा ये रहा कि बेगलुरू को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।

Smriti Mandanna की तूफानी बल्लेबाजी पर फिरा पानी

बता दें कि इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB के सामने 194 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में RCB की तरफ से बेहद ही शानदार बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिला। बेंगलुरू की तरफ से Smriti Mandanna ने तूफानी 74 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके अलावा मेघना ने 36 रन और सोफी डिवाइन ने 23 रन बनाए।

हालांकि इनकी ये पारी दिल्ली की गेंदबाजी के सामने बेअसर रही। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अरुंधति रेड्डी और रिज़ैन कप्प ने 2-2 विकेट हासिल किए। नतीजा ये रहा कि 194 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरू की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 169 रन ही बना पाई। ऐसे में RCB की टीम टूर्नामेंट में जीत हैट्रिक लगाने से चूक गई।  

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...